September 10, 2026 03:31:35
सीएम मान और केजरीवाल पहुंचे लुधियाना, कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ, नशे पर केजरीवाल ने कैप्टन और अकाली

सीएम मान और केजरीवाल पहुंचे लुधियाना, कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ, नशे पर केजरीवाल ने कैप्टन और अकाली दल को घेरा

Apr1,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में मंगलवार को सीएम भगवंत मान, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और प्रभारी मनीष सिसोदिया पहुंचे है। फिरोजपुर रोड पर वह होटल किंग्स विल्ला में प्रदेश लीडरशिप के साथ उप-चुनाव को लेकर मीटिंग की। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी से पहले कभी राजनीतिक पार्टियों के मेनिफेस्टों में कभी सेहत और शिक्षा नहीं थी, लेकिन आम आदमी पार्टी आने के बाद राजनीतिक पार्टियों के मेनिफेस्टो तक बदल कर रख दिए। लुधियाना के हलका पश्चिम से चुनाव लड़ रहे राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा हमेशा फंड का इस्तेमाल सेहत और शिक्षा पर करते आ रहे है। 2022 में जनता ने जो रिकार्ड 92 सीटों का बनाया था, लेकिन अब 95 सीटें हो गई है। हजारों की संख्या में आम आदमी पार्टी के सरपंच और मेयर बन गए हैं। 2022 से 2025 तक पंजाब AAP का काफिला केजरीवाल के साथ चल रहा है। कुछ लोग हमारी पार्टी के नाराज जरूर हो जाते हैं, लेकिन दूसरी पार्टियों में नहीं जाते। दोबारा प्यार मोहब्बत से फिर से पार्टी में काम करने लगते हैं। एक परिवार में नोकझोंक हो जाती है, लेकिन हमारा परिवार एक रहता है। केजरीवाल हमारे परिवार के मुखिया है। हमारे परिवार में कोई लालची नहीं है।

मान ने कहा कि आने वाले दिनों में आप वर्करों ने मोहल्ला क्लिनिक, बिजली, थर्मल प्लांट खरीदने और 18 टोल प्लाजा बंद करने जैसे कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाना है। नशे के खिलाफ सरकार क्या काम कर रही है इसे लेकर लोगों को जागरूक करना है। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार गंभीर है। लगातार रिश्वतखोरों पर नकेल डालने के लिए कार्रवाई की जाएगी। सबसे अधिक भ्रष्टाचार रजिस्ट्री दफ्तरों में होती थी। इसलिए तहसीलदारों के दूर-दूर तबादले कर दिए हैं, ताकि रिश्वतखोरी पर नकेल डाली जाए।


पहले भांगडा- अब नशे के लिए मशहूर पंजाब : केजरीवाल पहले पंजाब भांगड़ा के लिए मशहूर था लेकिन अब नशे के लिए मशहूर हो गया है। पंजाब में पिछले 20 पहले नशा नहीं था। नशा कौन लेकर आया ये सभी को पता है। सरकार के नुमाइंदों की गाड़ियों में पुलिस संरक्षण में नशा खुलकर बिका है। ये जो भी लोग है इन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इन लोगों को सजा जरूर मिलेगी।

केजरीवाल ने कहा कि एक सरकार और आई जिन्होंने गुटखा साहिब की शपथ ली। लोगों से कहा था कि मुझे मुख्यमंत्री बना दो मैं नशा खत्मा करुंगा। आज 5 साल हो गए इस बात को, लेकिन नशा उनसे खत्म नहीं हुआ। आज वो लोग अपना चेहरा तक लोगों को नहीं दिखा रहे।

Cm-mann-and-kejriwal-reached-ludhiana-administered-oath-to-the-workers-kejriwal-cornered-captain-and-akali-dal-over-drug-addiction



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026