लुधियाना। लुधियाना में शिवसेना द्वारा प्रेम धाम के मुखी बंटी बाबा के ख़िलाफ़ प्रेस वार्ता करने के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब कांग्रेस की और से शिवसेना नेताओं के ख़िलाफ़ प्रेसवार्ता की है। जिसके उनकी और से शिवसेना नेता राजीव टंडन, राजीव वर्मा और संदीप थापर समेत उनके साथियों पर ब्लैकमेलर होने के आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाया की जिसकी और से इन फ़र्ज़ी सनातनियो को पैसे दे दिए जाते है, वह लोग तो इनके लिए सही है। जो पैसों की पर्ची ना कटाए वे ग़लत हो जाता है। कांग्रेस के नेता कोमल खन्ना ने आरोप लगाया की बंटी बाबा की और से पहले शिवसेना नेता बने हुए राजीव टंडन, राजीव वर्मा और संदीप थापर को पैसे दिए जाते थे। एक एक लाख रुपए लेते थे, तब बाबा सही थे। अब पैसे नहीं आते तो वो ग़लत हो गए। वही दूसरी तरफ़ राजीव टंडन की और से बंटी बाबा को फ़र्ज़ी बताया है। अब इन दोनो नेताओ द्वारा एक दूसरे पर ब्लैकमेलर के आरोप लगाए जा रहे है। लेकिन अब शहर में यह चर्चा छिड़ी हुई है की आख़िर इनमे से असली ब्लैकमेलर कौन है। वही इन लोगों की और से सनातन धर्म को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है, इस सनातनी धर्म से जुड़े लोग काफ़ी आहत हो रहे है। लोगों में चर्चा है की शिवसेना हो चाहे बंटी बाबा सभी अपनी दुकानदारी चलाने में लगे है। अगर एक दूसरे से दिक्कत है तो आपस में देखे। उसमें प्रेसवार्ता कर एक दूसरे के ख़िलाफ़ बोलने से क्या होगा। यह लोग अपनी सेटिंग को अब मीडिया का सहारा ले रहे।
राजीव वर्मा की दर्ज़ी की शॉप थी, आज बच्चे कनाडा है
कोमल खन्ना ने आरोप लगाए कि ख़ुद को शिवसेना नेता कहने वाले राजीव शर्मा की पहले दर्जी की दुकान थी। लेकिन आज करोड़पति बन चुका है। बच्चे कनाडा में है। वही राजीव टंडन ख़ुद इतने गनमैन लेकर घूमता है, सरकारी गाड़ी ले रखी है। पुलिस को जाँच करनी चाहिए कि आख़िर उसे इतने गनमैन की ज़रूरत है या नहीं और उसकी सरकारी गाड़ी में क्या क्या काम होते है इसकी पुलिस और सरकार को जाँच करनी चाइए। कोमल खन्ना कहा कि संदीप थापर भोंका है। उसके साथी ख़ुद उसे भोंका कहते है।
है शिवसेना चोरा गदारा दी, बेहले यारा दी
कोमल खन्ना ने कहा के कोई टिक्के लगाकर या उच्ची आवाज़ में बोलकर सनातनी नहीं बन जाता। जैसे गधे को लक्स से नहलाकर भी गधा ही रहेगा, वैसे ही टिक्के लगाकर यह बदलने वाले नहीं है। कोमल खन्ना ने कहा कि एक कहावत है कि है शिवसेना चोरा गदारा दी, बेहले यारा दी। वही हालत इनके है। शिवसेना का मतलब है शिव सैनिक ना के ब्लैकमेलर।
पहले शिवसेना गाते थे बंटी बाबा का गुणगान, दिये थे गनमैन
लोगों में चर्चा है की पहले राजीव टंडन समेत ख़ुद को शिवसेना नेता कहने वाले कईं नेताओ की और से जमकर बंटी बाबा का प्रचार भी किया जाता था। यह तक कहना है कि राजीव टंडन की और से ही पहले बंटी बाबा को गनमैन दिलाए गये थे। लेकिन अब शायद इनका एक दूसरे में पैसे को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद इनकी पुरानी दोस्ती ख़राब हो गई। इसी के चलते अब चर्चा छिड़ी है कि आख़िर इनमें असली ब्लैक मेलर कौन है।
Congress-held-a-meeting-against-shiv-sena-leaders-said-from-rajiv-tandon-to-gora-thapar-all-are-thugs-they-blackmail-bunty-baba-discussion-in-the-city-is-who-is-the-real-blackmailer