September 10, 2026 02:05:41
लुधियाना में डीजे पर डांस दौरान चली गोलियां, गोली लगने से ज्वेलर की मौत, 6 महीने पहले मिली थी धमकी,

लुधियाना में डीजे पर डांस दौरान चली गोलियां, गोली लगने से ज्वेलर की मौत, 6 महीने पहले मिली थी धमकी, डीजे के कारण दबी आवाज

Apr4,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जगराओं के गांव मलक में देर रात जागो समारोह में फायरिंग मामला सामने आया है। डीजे पर नाच रहे एक ज्वेलर की छाती और कमर के ऊपर गोली लगी है। गोली किसने चलाई ये अभी तक पुलिस को पता ही नहीं चला। मामला संदिग्ध है। जगराओं के गांव मलक में जागो समारोह में डीजे बज रहा था। डीजे की आवाज में गोली चलने की आवाज भी दब गई। डीजे पर नाच लोगों को घटना का उस समय पता चला जब ज्वेलर घायल होकर जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ ज्वेलर को सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ज्वेलर को 6 महीने पहले मिली थी धमकी

ज्वेलर की पहचान परमिंदर सिंह उर्फ लवली के रूप में हुई है। इलाके में चर्चा है कि ज्वेलर लवली को करीब 6 महीने पहले धमकी भी मिली थी। पुलिस इस एंगल से भी मामला की जांच कर रही है। जागो समारोह में शामिल लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों भी खंगाले जा रहे है। डॉक्टर शीतल के अनुसार, एक गोली लवली की छाती के बाई तरफ और दूसरी पेट के निचले हिस्से में लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

लवली के पास थी निजी सुरक्षा

लवली की मुल्लांपुर स्थित कोठी पर पहले भी धमकी देने वालों ने गोलियां चलाई थी। मुल्लांपुर दाखा पुलिस ने मामला दर्ज करके इस केस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हमलावर मोगा का रहने वाला था। काफी देर तक पुलिस ने लवली को सुरक्षा भी दी थी, लेकिन फिर उसकी सुरक्षा हटा ली गई। जिसके बाद उसने खुद के निजी सुरक्षा कर्मी रखे हुए थे।

Wake-up-in-ludhiana-jeweller-dies-after-being-shot-while-dancing-he-had-received-threats-6-months-ago-voice-was-muffled-due-to-dj



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026