लुधियाना। हैबोवाल के न्यू हरगोबिंद नगर में रेहड़ी हटाने को लेकर कुछ बदमाशों ने पहले बच्चों के साथ मारपीट की। जिसके बाद अपने साथियों को लाकर एक घर पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। वारदात की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। इस मामले में पुलिस चौकी जगतपुरी की पुलिस जांच कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में काफी डर का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जख्मी मुहम्मद आजाद ने बताया कि गली में एक गोल गप्पे की रेहड़ी खड़ी थी। उनके बच्चे वहां गोल गप्पे खा रहे थे। इतने में कुछ युवक आए जो रेहड़ी हटाने के लिए कहने लगे। बच्चों ने उनसे कहा कि ये रेहड़ी उनकी नहीं है। गोल गप्पे वाला कहीं गया हुआ था। इतने में गुस्साए एक युवक ने पहले बच्चे के थप्पड़ जड़ दिया। उसकी मां उसे बचाने आई तो उसने उसके मुंह पर भी थप्पड़ मार दिया। काफी बहसबाजी हुई जिसके बाद देर रात उक्त युवक बाइक सवार कुछ युवकों को साथ लेकर आए और मोहल्ले में गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो उन पर लोगों ने तलवार के साथ हमला कर दिया। बदमाशों ने घर की दीवार पर फायरिंग की जिसके निशान अभी तक मौजूद है।
Bullets-were-fired-in-ludhiana-over-the-removal-of-a-street-vendor-then-a-house-was-attacked