September 11, 2026 09:01:41
लुधियाना में मां न बनने पर ससुरालियों ने पीट पीटकर की महिला की हत्या, 9 साल पहले हुई थी लव मैरिज

लुधियाना में मां न बनने पर ससुरालियों ने पीट पीटकर की महिला की हत्या, 9 साल पहले हुई थी लव मैरिज

Apr13,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। थाना पीएयू के इलाके में बच्चा न होने पर एक 29 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। बच्चा न होने पर उसे ससुराल वाले उसके मारपीट करते था। अब उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मृतक विवाहिता का नाम शिवानी है। थाना पीएयू पुलिस ने शिकायत के बाद पति व अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। महिला की पहचान शिवानी के रुप में हुई है। पुलिस को जानकारी देते हुए झब्बा सिंह निवासी जिला मेरठ यू.पी ने बताया कि उनकी बेटी की आयु करीब 29 साथ थी। उनकी बेटी शिवानी ने 2016 में उनकी मर्जी के खिलाफ आरोपी रोहित के साथ कोर्ट मैरिज की थी। लव मैरिज के लिए उनका परिवार राजी नहीं था। उसने बताया कि शिवानी का पति रोहित, सास पुष्पा और उनका दामाद उसे अक्सर बच्चा ना होने के कारण मानसिक और शारीरिक तौर पर तंग परेशान करते रहते थे। उसकी बेटी ने उसे फोन पर बताया कि उसका पति, सास और उनका दामाद उसकी मारपीट कर रहे है। बात करते समय अचानक शिवानी के पति रोहित ने उससे फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। अगले दिन शिवानी की सास पुष्पा ने फोन करके उन्हें कहा कि शिवानी ने पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। पिता झब्बा ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर जब जांच करवाई तो पता चला है कि आरोपियों ने रात के समय उसकी बेटी की काफी पिटाई की जिसकी चीखें काफी लोगों ने भी इलाके में सुनी।

In-ludhiana-in-laws-beat-a-woman-to-death-for-not-becoming-a-mother-love-marriage-happened-9-years-ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं