लुधियाना। नूरवाला रोड पर शकी हालातों में 3 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि मृतकों के परिवारों ने जहरीली शराब से मौत होने की बात कही थी। लेकिन इस घटना के बाद लुधियाना एक्साइज विभाग हरकत में आ गया है। एक्साइज विभाग की टीम ने कंगवाल के नजदीक जसपाल बागड़ रोड पर एक वेहड़े में दबिश दी। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों को वहां स्थित एक कमरे से कई पेटियां शराब की मिली है। जिस जगह पर एक्साइज की टीम ने छापामारी की है वहां से चंद कदमों की दूरी पर शिवा ट्रेडर्स का ठेका है, लेकिन जब अधिकारियों की रेड हुई उस समय यह शराब का ठेका बंद मिला। इलाके के लोगों के मुताबिक, यहां अक्सर शराब की पेटियां रखने के लिए गाड़ियां आती-जाती है। आज एक्साइज विभाग ने जो दबिश दी है उसमें अंग्रेजी और देसी दोनों तरह की शराब है। एक्साइज अधिकारी शिवानी ने कहा कि अभी रुटिन चेकिंग चल रही है। शराब अवैध है या नहीं इस बारे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जल्द ही मामले की जांच कर मीडिया को बता दिया जाएगा।
Action-of-excise-team-in-ludhiana-raided-behada-and-recovered-liquor-boxes-five-people-taken-into-custody