पश्चिम विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की ओर से जोड़-तोड़ का तेज अभियान शुरू होता दिखाई दे रहा है। आज कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू के चुनाव इंचार्ज और भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के नजदीकी एडवोकेट अरुण खुरमी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध, लोकल बॉडी मिनिस्टर डॉ रवजोत सिंह, ओएसडी राजवीर सिंह की अगवाई में अरुण खुरमी ने आम आदमी पार्टी में जॉइनिंग की। अरुण खुरमी लंबे समय से आम आदमी पार्टी में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
Breaking-news-ashu-gets-electoral-setback-arun-khurmi-leaves-congress-and-joins-aam-aadmi-party