September 11, 2026 08:56:18
लुधियाना में बैंक कर्मी समेत 3 साइबर ठग गिरफ्तार, किसान से फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.72 करोड़ ठगे

लुधियाना में बैंक कर्मी समेत 3 साइबर ठग गिरफ्तार, किसान से फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.72 करोड़ ठगे, टेलीग्राम पर युवती ने फंसाया

Jun4,2025 | Enews Team | Ludhiana

खन्ना। खन्ना साइबर थाना पुलिस ने 3.72 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों में से एक बैंक कर्मचारी है। आरोपियों ने किसान को फॉरेक्स ट्रेडिंग का लालच देकर पैसों की मांग की। आरोपियों में एक बैंक कर्मचारी समक्ष भट्ट, बलदेव सिंह और गुरजंट सिंह शामिल हैं। माछीवाड़ा साहिब के किसान संजीव पांधी को टेलीग्राम पर एक युवती ने फॉरेक्स ट्रेडिंग का लालच देकर जाल में फंसाया। युवती ने एक ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। शुरुआत में किसान से 1.04 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवाए गए। ठगों ने किसान के अकाउंट में 3.66 करोड़ रुपए का फर्जी मुनाफा दिखाया। जब किसान ने यह रकम निकालनी चाही, तो उससे 24 लाख रुपए टैक्स के नाम पर ले लिए गए। इसके बाद खाता फ्रीज होने का बहाना बनाकर 80 लाख रुपए और मांग लिए गए। किसान ने अपनी पहली रकम बचाने के लिए आरोपियों की मांग पर और पैसे ट्रांसफर किए। 10 फरवरी 2025 तक वह कुल 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपए गंवा चुका था। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

3-cyber-thugs-including-a-bank-employee-arrested-in-ludhiana-cheated-a-farmer-of-rs-3-72-crore-in-the-name-of-forex-trading-a-girl-trapped-him-on-telegram

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं