September 11, 2026 08:56:41
लुधियाना पश्चिम में आप को मिली जमीनी मजबूती दर्जनों परिवार कांग्रेस पार्टी छोड़ आप में हुए शामिल

लुधियाना पश्चिम में आप को मिली जमीनी मजबूती दर्जनों परिवार कांग्रेस पार्टी छोड़ आप में हुए शामिल

Jun8,2025 | Enews Punjab Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना


लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी को कामयाबी मिली है। रविवार को कई कांग्रेसी परिवार आप में शामिल हो गए।


आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लोक सभा इंचार्ज शरणपाल मक्कड़, पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया, जतिंदर खंगूड़ा और अन्य स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में सभी परिवारों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में बलराज सिंह, साहिल, दिनेश कुमार, रामकुमार, राजेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, कुलवंत सिंह, जसविंदर सिंह, नछत्तर सिंह, जगदीश सिंह, जगराज सिंह, निर्मल सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जगमोहन सिंह, रणवीर सिंह, पलविंदर सिंह, चमकौर सिंह, जगमोहन सिंह मोना, हरप्रीत सिंह, नायब सिंह, सुखदेव सिंह, कुलविंदर सिंह, हरपिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, रिंकू, मोहन सिंह, रघुनाथ, रविंद्र साहनी, धर्मपाल, शेखर, बलविंदर सिंह और महेंद्र पाल के नाम प्रमुख है।


इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। वहीं कांग्रेस में परिवारवाद, अंतर्कलह और गुटबाजी है। आम लोगों की वहां कोई पूछ नहीं है। कांग्रेसी नेता कुर्सी के लालच में एक दूसरे के पैर खींचते हैं और रोज आपस में लड़ते रहते हैं।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम घरों के लोगों को विधायक और मंत्री बनने का मौका देती है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक हमारे अधिकांश मंत्री और विधायक साधारण परिवार से उठकर सत्ता तक पहुंचे हैं। ऐसा रिवायती पार्टियों में कभी संभव नहीं है।


मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार ने पंजाब के विकास के लिए अभूतपूर्व काम कर रही है। हमारे कामों से प्रभावित होकर लोग रिवायती पार्टियों को छोड़कर लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आप सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली, मुफ्त शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं से आम लोग बेहद खुश हैं। लोगों को लग रहा है कि सरकार वास्तव में उनके लिए अच्छा कर रही है।

Aap-gets-stronger-in-ludhiana-west-dozens-of-families-leave-congress-to-join-the-party



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं