September 10, 2026 03:31:50
पंजाब में पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया के घर विजिलेंस रेड,  किया अरेस्ट,अधिकारियों से हुई बहस

पंजाब में पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया के घर विजिलेंस रेड, किया अरेस्ट,अधिकारियों से हुई बहस

Jun25,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर विजिलेंस ने छापेमारी की है। बुधवार सुबह 15 अधिकारियों की एक टीम अमृतसर स्थित उनके ग्रीन एवेन्यू स्थित आवास पर पहुंची। विजिलेंस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि छापेमारी किस मामले से संबंधित है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस के SSP लखबीर सिंह स्वयं मजीठिया के घर पर मौजूद हैं। सूत्र बताते हैं कि मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस छापेमारी को लेकर बिक्रम मजीठिया ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह अधिकारियों के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने आरोप लगाया है कि विजिलेंस के अधिकारी जबरदस्ती उनके घर में घुसे और उन्होंने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। रेड के बाद बिक्रम मजीठिया ने कहा कि जब भगवंत मान सरकार को झूठे ड्रग केस में मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला, तो अब वह मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। आज विजिलेंस के एसएसपी के नेतृत्व में एक टीम ने मेरे यहां छापेमारी की।

भगवंत मान जी, यह समझ लीजिए, चाहे आप कितने भी पर्चे दे दीजिए, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकेगी। मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करता रहूंगा। मुझे शाश्वत ईश्वर, गुरु साहिब में पूर्ण विश्वास है। अंतिम विजय सत्य की होगी।"

Vigilance-raid-at-the-house-of-former-akali-minister-bikram-majithia-in-punjab-he-had-an-argument-with-the-officers-arrest-is-possible

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026