September 11, 2026 05:24:22
गड़वासु के प्रोफेसर को महिला पुलिस अधिकारी को अपमानजनक ईमेल भेजनी पड़ी महंगी , नौकरी से किया निलंबित

गड़वासु के प्रोफेसर को महिला पुलिस अधिकारी को अपमानजनक ईमेल भेजनी पड़ी महंगी , नौकरी से किया निलंबित

Jul31,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना स्थित गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (गड़वासु) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक-सह-प्रोफेसर को विभाग से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उसने पंजाब के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के प्रोफेसर की पत्नी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक ईमेल प्रसारित की है। इस मामले में उसे बटाला पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किया गया जिसके बाद विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। गड़वासू के रजिस्ट्रार डॉ. एस. के. शर्मा से जब संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि GADVASU में पशु चिकित्सा सर्जरी और रेडियोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख और प्रोफेसर डॉ. नवदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी किसी भी अपराध के लिए 48 घंटे या उससे ज़्यादा समय तक पुलिस हिरासत में रहता है, तो नियमों के अनुसार, उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है।

अपमानजनक बल्क ईमेल भेजने का आरोप 

सूत्रों ने बताया कि डॉ. नवदीप को एक फर्जी आईडी से कुलपति समेत पूरे पीएयू संकाय को महिला और पीएयू के प्रोफेसर के साथ उसके कथित संबंधों के बारे में "अपमानजनक बल्क ईमेल" भेजने के लिए पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने डॉ. नवदीप का आईपी एड्रेस ट्रेस कर लिया, जिससे वह मुश्किल में पड़ गए। इस मामले की जांच अब गुरदासपुर पुलिस को सौंप दी गई है। बटाला में तैनात एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पत्नी की शिकायत पर बटाला साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। पता चला है कि जिस पीएयू कर्मचारी को आरोपी प्रोफेसर ने बदनाम किया। वहीं, पुलिस अधिकारी की पत्नी उनके विभाग के एक प्रोजेक्ट में शामिल थी।

Gadvasu-professor-navdeep-vibhag-suspended-from-job-for-sending-abusive-email-to-police-officers-wife

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं