September 10, 2026 03:31:39
लुधियाना में बारिश से बढ़ा खतरा, सतलुज दरिया उफान पर, नाले ओवरफ्लो, लोग 4 दिन से बांधों पर रह रहे

लुधियाना में बारिश से बढ़ा खतरा, सतलुज दरिया उफान पर, नाले ओवरफ्लो, लोग 4 दिन से बांधों पर रह रहे

Sep3,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में बीती रात से मूसलाधार बारिश जारी है और अगर अगले 24 घंटे में भी बारिश का कहर जारी रहता है, तो लुधियाना के भी कई इलाके बाढ की चपेट में आ सकते है। आज सुबह करीब कुछ समय के लिए बारिश रुकी लेकिन फिर से बूंदा-बांदी अब शुरू हो गई है, हालांकि अब दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत की सांस भी ली है । शहर के सभी बाजारों में जलभराव हो गया है। वहीं सतलुज दरिया भी बीते कल से ओवरफ्लो चल रहा है। धुस्सी बांध और ससराली कालोनी के लोग पिछले 4 दिनों से बांध पर ही रात बिता रहे है। ससराली बांध भी काफी नाजुक हो चुका है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार शहर के सभी बांधों पर नजर जमाए है। पावरकाम की बात की जाए तो बारिश के कारण 15 से अधिक फीडर खराब है जिनकी मरम्मत की जा रही है। 150 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल चुके है। बिजली विभाग का भी करोड़ों का नुकसान हो चुका है। मानसून के आगमन की जानकारी होने के बावजूद नगर निगम गंदा नाला और सीवर लाइनों की सफाई करने में विफल रहा है। अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है कि आज पूरा शहर पानी में डूबा हुआ है। पिछले दो दिनों की लगातार बारिश ने कई इलाकों में भारी जलभराव और लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं।

Danger-increased-due-to-rain-in-ludhiana-sutlej-river-in-spate-drains-overflowing-people-living-on-dams-for-4-days

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026