September 11, 2026 07:31:13
दिवाली से पहले एमटीपी का एक्शन, सिधवान कैनाल पर पैरागन वाटरफ्रंट शोरूम की तीसरी मंजिल सील

दिवाली से पहले एमटीपी का एक्शन, सिधवान कैनाल पर पैरागन वाटरफ्रंट शोरूम की तीसरी मंजिल सील

Oct13,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

  यशपाल शर्मा, लुधियाना                                                                                                                                                      दिवाली से ठीक पहले नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच भी एक्शन में आती दिखाई दे रही है। नॉन टेक्निकल एमटीपी रणजीत सिंह के आदेशों पर से सिधवा कैनाल रोड पर पैरागन शोरूम की तीसरी मंजिल को सील कर दिया गया है। लुधियाना में दर्जनों ऐसी बिल्डिंग है जिन्हें नगर निगम के ऑफिसर्स के आशीर्वाद से बनाया जा रहा है लेकिन दिवाली से ठीक पहले MTP के आदेशों पर यह कार्रवाई कहीं ना कहीं दाल में काला दिखाई दे रही है। आपको बता दें पैरागन वाटरफ्रॉन्ट शोरूम की बिल्डिंग को दो मंजिल निर्माण की मंजूरी मिली थी और तीसरी मंजिल नाजायज तौर पर खड़ी कर कर तैयार कर दी गई थी । जिस पर एक रेस्टोरेंट चलाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर प्ले एरिया में लॉन टेनिस का ग्राउंड बनाया गया था। जानकारी मुताबिक इस बिल्डिंग के ठीक साथ एक गुरुद्वारा भी कुछ मीटर की दूरी पर है और इसके साथ लगते कई रेस्टोरेंट को बार का लाइसेंस दिया गया है। जिसे लेकर भी एमटीपी रणजीत सिंह की ओर से जानकारी जुटाई जा रहा है कि कैसे नगर निगम और एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से गुरुद्वारे के साथ लगते इन रेस्टोरेंट को बार खोलने की मंजूरी दी गई। एमटीपी के एक्शन में कहीं ना कहीं इसलिए भी बू आ रही है कि लुधियाना में दर्जनों इल्लीगल बिल्डिंगों का मौजूदा समय में निर्माण हो रहा है लेकिन महीनों पहले तैयार इस बिल्डिंग की ही तीसरी मंजिल को टारगेट क्यों किया गया। यह कार्रवाई बिल्डिंग इंस्पेक्टर सूरत सिंह की अगुवाई में की गई। असल में माहौल इस समय दिवाली का है और इसके चलते भी नगर निगम की ओर से सीलिंग की यह कार्रवाई कहीं ना कहीं मोटी दिवाली बनाने की और भी इशारा करती दिखाई दे रही है।

दिवाली से पहले एमटीपी का एक्शन, सिधवान कैनाल पर पैरागन वाटरफ्रंट शोरूम की तीसरी मंजिल सील दिवाली से पहले एमटीपी का एक्शन, सिधवान कैनाल पर पैरागन वाटरफ्रंट शोरूम की तीसरी मंजिल सील

Mtp-action-before-diwali-seals-third-floor-of-paragon-showroom-Sidhwan-Canal-

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं