September 11, 2026 05:10:39
ब्रेकिंग न्यूज – सिविल लाइन में 50 लाख की फिरौती न देने पर नामी गारमेंट शॉप पर फायरिंग, सुबह खोल देख

ब्रेकिंग न्यूज – सिविल लाइन में 50 लाख की फिरौती न देने पर नामी गारमेंट शॉप पर फायरिंग, सुबह खोल देखकर हुआ खुलासा, गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी आने की सूचना

Jan6,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। सिविल लाइन इलाके में 50 लाख की फिरौती न देने पर डस्टी लुक नाम की गारमेंट शॉप के बाहर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायर किए। घटना के समय दुकान बंद थी, जिस कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह दुकान के बाहर गोलियों के खोल मिलने पर इलाके के लोगों को फायरिंग की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने तुरंत थाना हैबोवाल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गोली के खोल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग करने वालों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी मुताबिक, डस्टी लुक नाम की दुकान के बाहर ये गोलियां चली है। पीड़ित दुकानदार हिमांशु ने बताया कि उसकी डस्टी लुक नाम से दुकान है। उसे दो दिन पहले एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को कुख्यात गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। हिमांशु ने इसे किसी की शरारत समझकर अनसुना कर दिया और पुलिस को सूचना नहीं दी। वारदात आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्षद के दफ्तर के ठीक सामने हुई।

Breaking-News-Firing-At-A-Prominent-Garment-Shop-In-Civil-Lines-For-Failing-To-Pay-A-Ransom-Of-Rs-50-Lakh-The-Incident-Was-Revealed-After-The-Shop-Was-Opened-In-The-Morning-And-Reports-Of-A-Threat-From-The-Goldy-Brar-Gang



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं