September 11, 2026 06:44:05
बाहुबली आप नेता ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की सरकारी जमीन कब्जा तीन कोठियां बनाने को डाला लेंटर

बाहुबली आप नेता ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की सरकारी जमीन कब्जा तीन कोठियां बनाने को डाला लेंटर

Feb19,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

भले ही पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा लुधियाना से हैं, लेकिन उनकी वेस्ट विधानसभा में ही आम आदमी पार्टी के नेता सरकारी जमीन पर कब्जा किए जा रहे हैं। इन कब्जाधारियों को मंत्री की छत्रछाया हैं या मंत्री जी के शरीफ रवैये का फायदा उठाया जा रहा, ये आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। ये कब्जा ऋषि नगर Y ब्लॉक में पड़ती इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की खाली जमीन पर किया गया है। जहां पर आप नेता ने तीन कोठियां बनाने को एक दिन पहले लेंटर तक डाल दिया, लेकिन ट्रस्ट के अफसर कुंभकरनी नींद सोए रहे। आपको बता दें कि ट्रस्ट की इसी खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कब्जा कर आप सरकार के कार्यकाल में ही इल्लीगल ढंग से गुरुद्धारे का भी निर्माण किया गया है। इस जमीन पर कब्जा करने वाले किचलू नगर निवासी बिटटू भुल्लर वही आप नेता हैं, जिनकी पत्नी परमिंदर जीत कौर ने वार्ड नंबर 69 से कौंसलर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे कांग्रेसी प्रत्याशी से चुनाव हार तीसरे नंबर पर रहीं थी।आपको बता दें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पहले भी इस जमीन पर दो बार कब्जा रोकने को कार्रवाई कर चुका है। पहले ये कार्रवाई तत्कालीन एसडीओ आईपी सिंह  की ओर से की गई थी और अवैध निर्माण को रुकवा दिया गया था। वहीं इस बारे में आप नेता बिटटू भुल्लर का कहना है कि उनके पास पूरी जमीन की रजिस्ट्री है और उनकी ओर से कोई भी कब्जा नहीं किया गया। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में जब विधानसभा वेस्ट के विधायक गुरप्रीत गोगी थे, तब धार्मिक भावानाएं आहत न हो इसके लिए करीब डेढ़ साल पहले इसके साथ लगती सरकारी जमीन पर गुरुद्धारा बनवा दिया था। हालांकि इस जमीन पर ये धार्मिक विवाद पूर्व कांग्रेस कार्यकाल से चला आ रहा था। 

------------

400 गज के आसपास जगह, चारदीवारी मार कर अंदर बन रही कोठियां 

आपको बता दें पहले इस जगह पर कब्जे में कांग्रेसी नेता का हाथ बताया जा रहा था, लेकिन अब एकाएक इस कब्जे की जमीन पर आम आदमी पार्टी के नेता की एंट्री हो गई। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ले आउट प्लान में ये जमीन सरकारी है और इस जमीन के टू साइड़ गली लगती है। जबकि इसके साथ देव नगर की जमीन लगती है। बताया जाता है कि कब्जे की नीयत से पहले ही यहां पर एक दीवार की गई थी और अब इस जमीन में तीन कोठियों का निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है। योजना मुताबिक जब इन कोठियों का काम कंपलीट हो जाने पर चारदीवारी को गिरा कर सरकारी जमीन के कुछ हिस्से को इन कोठियों की एंट्री और आवाजाही का रास्ता दिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला पुलिस थाने में भी पहुंचा था, लेकिन तब भी सरकारी अफसरों को दबाव में लेकर मामले को शांत कर दिया गया था। ये भी सुनने में आ रहा है कि गुरुद्धारे की संगत इस सरकारी जमीन को लंगर हॉल बनाने के लिए मांग कर रहे थे, लेकिन ये बात सिरे नहीं चढ़ पाई। 

-------

कब्जे को लेकर विवादों में रहे हैं बिटटू भुल्लर

आप नेता की बात करें तो बिटटू भुल्लर कब्जे करने को लेकर पहले भी विवादों में आ चुके हैं। करीब हंबड़ा रोड़ पर एक जमीन पर कब्जा करने को लेकर कालोनाइजर मीनू मल्होत्रा की ओर से पीएयू थाने में शिकायत की गई थी, जिसके बाद भुल्लर को पुलिस कस्टड़ी में हवालात में रात बितानी पड़ी थी।  

------------

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पहले भी यहां कार्रवाई को आया था, लेकिन तब ये मामला पुलिस थाने चला गया था। जिसके बाद उक्त जमीन को लेकर पटवारी कानूनगो की रिपोर्ट के बाद इस जमीन पर हमारी मालिकी निकली थी। मेरी ओर से कोई कब्जा नहीं किया गया है।

बिटटू भुल्लर, आप नेता

--------

इस पूरे मामले में स्टाफ से रिपोर्ट मांगी गई हैं। अब तक मुझे जो जानकारी मिली है, इस जमीन पर पहले भी ट्रस्ट की ओर से कार्रवाई की गई है। लेकिन मौके पर सरकारी जमीन पर चारदीवारी मार रखी थी, लेकिन अब ये कंस्ट्रक्शन कैसे की गई, इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

नवीन मल्होत्रा, एसई इंप्रूवमेंट ट्रस्ट  

Aap-leader-act-lays-foundation-for-three-kothi-on-improvement-trust-land



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं