September 11, 2026 08:22:15
Breaking- लुधियाना जिले के चार एडीसी, आरटीओ, निगम एडिश्नल कमिश्नर का तबादला

Breaking- लुधियाना जिले के चार एडीसी, आरटीओ, निगम एडिश्नल कमिश्नर का तबादला

Feb20,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

पंजाब सरकार की ओर से व्यापक स्तर पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।  इस तबादलों सूची से लुधियाना में तैनात कईं पीसीएस अधिकारियों को भी झटका दे दिया है। सरकार की ओर से जारी इस सूची में 8 आईएएस और 88 पीसीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।  सूची में लुधियाना जिले के चार एडीसी, आरटीओ और लुधियाना नगर निगम में तैनात एडिशनल कमिश्नर का भी नाम शामिल हैं। अब अमित बैंबी लुधियाना के नए एडीसी अर्बन डेवलपमेंट होंगे, वह अब रुपिंदर पाल सिंह की जगह पर पद संभालेंगे । जबकि नरिंदर सिंह लुधियाना के नए एडीसी देहाती होंगे, वह अब अमरजीत सिंह की जगह ये कार्यभार देखेंगे। जबकि अमरजीत सिंह को एसीए जालंधर विकास अथॉरिटी लगाया गया है। इसके अलावा लुधियाना में एडीसी जरनल का चार्ज देख रहे राकेश कुमार का भी तबादला कर दिया गया है, उनकी जगह अब पूनम सिंह एडीसी लुधियाना जनरल का कामकाज देखेंगी। जबकि जगराओं में तैनात एडीसी कुलप्रीत सिंह का तबादला कर उन्हें एडीसी मोगा देहाती लगाया गया है। जबकि मंजीत सिंह चीमा को मोगा एडीसी लगाया गया है। वहीं लुधियाना नगर निगम में बतौर एडिशनल कमिश्नर चार्ज देख रहे परमदीप सिंह खैरा का भी ट्रांसफर कर दिया गया है, वे अब पटियालाा डेवलपमेंट आथोरिटी में बतौर एसीए कामकाज देखेंगे। वहीं लुधियाना में दीपज्योति कौर को जॉइंट कमिश्नर लुधियाना नगर नगम लगाया गया है। इसके अलावा मनकंवर सिंह चहल लुधियाना के नए आरटीओ होंगे।

Breaking-four-adc-rto-and-mc-additional-commissioners-of-ludhiana-transferred

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं