September 11, 2026 08:56:03
पंजाब में 2025-26 के दौरान ऐतिहासिक रिकॉर्ड निवेश, 60,256 करोड़ रुपये के निवेश के साथ नंबर वन राज्य

पंजाब में 2025-26 के दौरान ऐतिहासिक रिकॉर्ड निवेश, 60,256 करोड़ रुपये के निवेश के साथ नंबर वन राज्य बना पंजाब — कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

टेंडर सोमवार को खुलेंगे और एक साल में पूरा होगा काम

टेंडर सोमवार को खुलेंगे और एक साल में पूरा होगा काम

Apr7,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना 

 लुधियाना के उद्योग जगत से किए अपने वादे को निभाते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, स्थानीय निकाय और बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज कहा कि जालंधर बाईपास के पास 10 एकड़ जमीन पर एक प्रदर्शनी केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके टेंडर सोमवार को खोले जाएंगे और काम एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

 श्री अरोड़ा ने यह घोषणा आज यहां होटल हयात रीजेंसी में लुधियाना के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक के दौरान की। उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक का सबसे अधिक 60,256 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इससे 1 लाख 35 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जो राज्य में उद्योग के अनुकूल माहौल को दर्शाता है।

 उन्होंने कहा, “अगले वर्ष के लिए हमारा लक्ष्य 75,000 करोड़ रुपये का है और हमें विश्वास है कि हम इसे पार कर लेंगे।” बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि पंजाब निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा राज्यों में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि जे.एस.डब्ल्यू. ग्रुप और मित्तल ग्रुप सहित प्रमुख औद्योगिक समूहों ने क्रमशः 3,000 करोड़ और 2,600 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। टाटा ग्रुप ने गांव धनानसू (लुधियाना) में साइकिल वैली में स्थापित टाटा स्टील प्लांट में उत्पादन शुरू कर दिया है। 

श्री अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार एक महीने के भीतर नई औद्योगिक पार्क नीति लागू करेगी, जिसके तहत कम से कम 25 एकड़ में बड़े औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। उद्योगपति और रियल एस्टेट डेवलपर मिलकर इनका विकास करेंगे और निवेशकों को सभी आवश्यक मंजूरियां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह नीति गेम-चेंजर साबित होगी। इन पार्कों में स्थानांतरित होने वाले उद्योगों को बड़े प्रोत्साहन मिलेंगे।

 ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज अपनाने वाले मौजूदा उद्योगों को 10 करोड़ रुपये तक और नए उद्योगों को 100 प्रतिशत प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं पराली आधारित बॉयलर प्लांट लगाने वाले उद्योगों को 7.5 करोड़ रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा। मंत्री ने आगे बताया कि नई संचालन और रखरखाव नीति को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है, जिसके तहत उद्योगपति स्वयं रखरखाव के लिए धन एकत्र करेंगे और उसका उपयोग फोकल पॉइंट्स और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में करेंगे।

 उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति सभी हितधारकों की सहमति से तैयार की गई है और इसे काफी सराहना मिली है, यहां तक कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायक ने भी इसकी प्रशंसा की। कानून-व्यवस्था से जुड़े सवाल पर उन्होंने बताया कि 29 नए पीसीआर वाहन जोड़े गए हैं और औद्योगिक क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि कर्मचारियों को वेतन बैंक खातों के माध्यम से दें ताकि स्नैचिंग की घटनाओं से बचा जा सके। 

लुधियाना के मिश्रित भूमि उपयोग वाले क्षेत्रों के बारे में उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के करीब है। उन्होंने यह भी कहा कि फोकल पॉइंट्स और औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों के साथ-साथ शहरों की मुख्य सड़कों का पुनर्निर्माण तेजी से किया जा रहा है और मई तक काम पूरा होने की उम्मीद है। हलवारा हवाई अड्डे से उड़ानों के समय के बारे में उन्होंने स्पष्ट किया कि समय एयर इंडिया द्वारा तय किया गया है ताकि यात्री आसानी से कनेक्टिंग फ्लाइट बुक कर सकें।

 उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक भ्रम फैला रहे हैं, जबकि समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव श्री गुरकिरत कृपाल सिंह ने निवेशकों के लिए उपलब्ध प्रोत्साहनों पर विस्तृत प्रस्तुति भी दी। इस बैठक में विधायक अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू, मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव श्री गुरकिरत किरपाल सिंह,डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, नगर निगम कमिश्नर नीरू कतियाल सहित कई अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Punjab-achieves-historic-record-investment-in-2025-26-becomes-the-number-one-state-with-an-investment-of-60256-crore-sanjeev-arora



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं