September 10, 2026 02:14:28
ब्रेकिंग न्यूज – लुधियाना निगम जोन-बी में एक्सियन और अकाली पार्षद में हाथापाई, जमकर चले थप्पड़

ब्रेकिंग न्यूज – लुधियाना निगम जोन-बी में एक्सियन और अकाली पार्षद में हाथापाई, जमकर चले थप्पड़

Jun10,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के नगर निगम के जोन-बी में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब एक एक्सियन और अकाली दल पार्टी के पार्षद में बहसबाजी हो गई। बहसबाजी इतनी बड़ गई कि दोनों में हाथापाई हो गई। फिर क्या था, दोनों ने एक दूसरे के जमकर थप्पड़ मारे। हालांकि पहल किसकी तरफ से की गई थी, इसका पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद निगम के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। कई अधिकारियों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यह मामला आग की तरह शहर में फैल चुका है। जानकारी के अनुसार निगम अधिकारी एक्सियन प्रवीन सिंगला और वार्ड 20 के पार्षद कमल अरोड़ा के बीच हाथापाई हुई है। हाथापाई के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। बताया जा राह है कि कमल अरोड़ा वॉर्ड कार्यों को लेकर निगम ऑफिस पहुंचे थे। वहां उनकी प्रवीन सिंगला के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि इस संबंधी निगम अधिकारी प्रवीन सिंगला से संपर्क करनेक  कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Breaking-news-scuffle-breaks-out-between-a-je-and-an-akali-councilor-in-ludhiana-municipal-corporations-zone-b-slaps-exchanged-freely

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026