September 11, 2026 07:35:04
पंजाब के सेहत विभाग को मिली 58 नई एंबुलेंस, Cm मान ने दी झंडी, बोले - 20 मिनट में पहुंचेगी मदद

पंजाब के सेहत विभाग को मिली 58 नई एंबुलेंस, Cm मान ने दी झंडी, बोले - 20 मिनट में पहुंचेगी मदद

Jul28,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आज 58 नई एंबुलेंस मिली हैं। सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास से इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। अब राज्य में 325 एंबुलेंस हो गई हैं।  यह एंबुलेंस शहरी इलाकों में पंद्रह मिनट में और ग्रामीण इलाकों में 20 मिनट में लोगों की मदद के लिए पहुंचेगी। इस पर चौदह करोड़ की लागत आई है। यह लोगों को मुफ्त सेवाएं देंगी। दूसरी ओर जब पत्रकारों ने उनसे उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर के उपचुनाव लड़ने के बारे में सवाल पूछा तो उनका जवाब था कि प्रचार करने का मतलब यह नहीं है कि आप चुनाव लड़ रहे हैं। अभी ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रचार करने का मतलब राजनीति में आना नहीं है। मैं और मेरा परिवार हमेशा जनता की सेवा में मौजूद हैं। मैं पंजाब की बागडोर संभाल रहा हूं। मेरा परिवार मजबूती से खड़ा है। हाल ही में सीएम की पत्नी ने जालंधर उपचुनाव में प्रचार किया था। 

उन्होंने कहा कि श्रीमती केजरीवाल हरियाणा में प्रचार कर रही हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वह चुनाव लड़ रही हैं। परिवार लोगों से सीधे तौर पर जुड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पंजाब के हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे। रियाणा चुनाव संबंधी उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं सरकार में आती है। हरियाणा में मेहनत करेंगे। दूसरी पार्टियां हमारी तरह मेहनत नहीं कर सकती है। दिल्ली में 65 और पंजाब में 92 सीटें आई थी।आधा हरियाणा तो पंजाब की तरह है। उन्होंने हरियाणा के कई इलाकों के नाम गिनाएं, जो इलाके से पंजाब से लगते है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की हरियाणा की लोगों रिश्तेदारियां है। उनके सुख दुख में शामिल होता है।

Punjabs-health-department-got-58-new-ambulances-cm-mann-flagged-off-said-help-will-reach-in-20-minutes

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं