September 10, 2026 02:05:56
अपडेट न्यूज- दंडी स्वामी मंदिर की पार्किंग के बाहर हंगामा मामले में समझौता, पड़ोसी युवक के लिखित माफ

अपडेट न्यूज- दंडी स्वामी मंदिर की पार्किंग के बाहर हंगामा मामले में समझौता, पड़ोसी युवक के लिखित माफीनामा के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Aug4,2024 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना | बीती रात श्री दंडी स्वामी मंदिर की पार्किंग विभाग मामले में दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद समझौता हो गया है यह समझौता एडीसीपी शुभम अग्रवाल की अगवाई में किया गया। मंदिर पार्किंग के साथ रहने वाले आरोपी युवक की ओर से लिखित में माफीनामा दिए जाने के बाद मंदिर प्रबंधन और सेवादारों की सहमति बनने पर यह समझौता किया गया। गौर हो कि शनिवार रात को युवक ने अपनी कार पार्किंग के मेन गेट के बाहर खड़ी की थी। पार्किंग में ड्यूटी पर मौजूद बुजुर्ग सेवादार ने उसे कार हटाकर कहीं और पार्क करने को कहा क्योंकि वहां ट्रैफिक जाम था। गुस्साए युवक ने पार्किंग सेवादार के मुंह पर मुक्का मारा और ईंट से वार किया, जिससे उसका होंठ फट गया।मंदिर प्रबंधकों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जब मारपीट करने वाले युवक को नहीं पकड़ा तो सेवादारों ने रात 9 बजे सड़क जाम कर दी। जानकारी देते हुए सेवादार राजिंद्र कुमार ने कहा कि युवक मंदिर पार्किंग के बाहर जबरन अपनी कार पार्क कर रहा था। उसे कार साइड करने के लिए कहा क्योंकि सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। गुस्से में आकर युवक ने उन पर हमला कर दिया। रजिंद्र मुताबिक सिविल अस्पताल उन्हें लोग लेकर गए जहां उन्होंने अपना मैडिकल करवाया। रात करीब 9 बजे सभी सेवादार मंदिर के बाहर जुट गये। जिन्होंने मंदिर के साथ लगते रोड पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर एडीसीपी शुभम अग्रवाल सहित 5 थानों की पुलिस मौके पर पुहंची। एडीसीपी अग्रवाल ने सेवादारों को आश्वासन दिया कि पुलिस उक्त युवक पर मामला दर्ज कर रही है। जिसके बाद मंदिर के मुख्य सेवादारों ने घायल रजिंदर के साथ मिलकर बयान लिखवाये गये। इसके बाद पुलिस की और से आरोपी युवक पर पर्चा दर्ज कर लिया गया था।

Uproar-outside-the-temple-parking-lot-neighboring-youth-punched-the-sevadar-pelted-stones-at-the-parking-lot-sevadars-staged-a-protest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026