पंजाब सरकार की ओर से 23 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब एक नई सूची जारी करते हुए 9 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले और उनके कार्यभार को बढ़ा दिया गया है तो बादलों की नई सूची में कुछ आईएएस अधिकारियों का कद पहले से अधिक बढ़ गया है । जिनमे खास तौर पर साल 2000 बैच राहुल तिवारी का नाम सबसे आगे है । पंजाब सरकार की ओर से जारी की गई ट्रांसफर सूची में राहुल तिवारी को एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेट्री साइंस टेक्नोलॉजी एंड एनवायरमेंटल के साथ-साथ एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेट्री हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट के साथ एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी पावर के साथ-साथ चेयरमेन कम मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कमिशन का चार्ज दिया गया है। वहीं इसके अलावा 1994 बैच आईएएस अधिकारी तेजवीर सिंह के भी कार्यभार में बड़ा बदलाव किया गया है और उन्हें अब एडिशनल चीफ सेक्रेटरी लोकल गवर्नमेंट का बड़ा चार्ज दिया गया है। इसके साथ-साथ वे इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के भी एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और साथ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के भी एडिशनल चीफ सेक्रेटरी का कार्यभार देखेंगे। इनके अलावा इन तबादलों में लोकल गवर्नमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी का कार्यभार देख रहे अजय शर्मा के कार्यभार में भी बड़ा बदलाव किया गया है और अब वे प्रिंसिपल सेक्रेटरी टूरिज्म एंड कल्चरल और साथ में फाइनेंस कमिश्नर के अलावा वाइल्ड लाइफ और गवर्नमेंट रिफॉर्म का कार्यभार देखेंगे। बाकी चार आईएएस अधिकारियों को दिए गए कार्यभार की सूची नीचे ट्रांसफर लिस्ट में दी गई है।
Transfer-of-9-ias-officers-in-punjab