September 11, 2026 08:55:53
पुलिस को देख घबराकर छत से कूदा युवक, हुई मौत, नशा तस्करों पर रेड करने गई थी फोर्स

पुलिस को देख घबराकर छत से कूदा युवक, हुई मौत, नशा तस्करों पर रेड करने गई थी फोर्स

Aug4,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर में आज पुलिस एक युवक का पीछा कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग भी डरे हुए हैं। जानकारी मिली है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरा के अंतर्गत आने वाले धनकिया मोहल्ला में खुलेआम नशा बिकता है। पुलिस ने आज सुबह-सुबह बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी में वहां छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक युवक छत से कूद गया। मृतक की पहचान लक्खू के रूप में हुई है। लोगों के मुताबिक वह नशे का आदी था।पुलिस को आता देख लक्खू छत के रास्ते पड़ोसी के घर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस से बचने के लिए युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने लक्खू के शव को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए हैं। घटना के बाद पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं, घटना स्थल पर खून के धब्बों पर मिट्टी भी डाली गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लक्खू अपने दोस्त के घर पर रहता था। उसके दोस्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

Seeing-the-police-a-young-man-got-scared-and-jumped-from-the-roof-died-the-force-had-gone-to-raid-drug-smugglers

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं