September 10, 2026 03:30:55
चेतना बवेजा पर रेप का पर्चा, शादी का झांसा देकर बनाता रहा शरीरिक संबंध, पीड़िता ने नवजन्मे बच्चे को ब

चेतना बवेजा पर रेप का पर्चा, शादी का झांसा देकर बनाता रहा शरीरिक संबंध, पीड़िता ने नवजन्मे बच्चे को बताया चेतन की संतान

Aug13,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

कापी राइट के तहत छापामारी कर होजरी कारोबारियों में दहशत पैदा करने वाला चेतन बवेजा निवासी चंडीगढ़ रोड सेक्टर 32 रेप केस में फंस गया हैं। थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने जनकपुरी निवासी रेप पीड़िता महिला के बयानों पर चेतना बवेजा पर भारतीय न्याय सहिता 2023 के तहत उन धारा 64 ( रेप केस ) और धारा 351 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। बताया जाता है कि पुलिस ने ये मामला सोमवार देर रात में दर्ज किया है। पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को दर्ज करवाए बयानों के मुताबिक वे चेतन बवेजा के बच्चे की मां हैं और पिछले करीब तीन चार साल से शादी का झांसा देकर उससे रेप करता रहा। पुलिस की ओर से इस एफआईआर में तीन ओर नाम शामिल हैं, जिन पर उक्त महिला ने उसे जान से मारने की धमकियां देने और जान का खतरा होने की आशंका जताई है। इन तीन व्यक्तियों में जतिंदर गोरिया, पकंजा गल्होत्रा और ऋषि बंसल (पत्रकार हिंदी दैनिक जालंधर अखबार)  का नाम शामिल हैं। पुलिस की ओर से इन तीनों के खिलाफ इंक्वायरी शुरु कर दी है और इस मामले में उनकी शमूलियत होने पर उन्हें इस केस में नामजद किया जाएगा। पुलिस एफआईआर के बाद आरोपी चेतन बवेजा फरार बताया जा रहा है।


पहले नशीली दवा पिलाकर किया रेप, फिर शादी का झांसा देकर बनाता रहा शरीरिक संबंध  

जनकपुरी निवासी 30 साल की उक्त पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती संबंधी पुलिस को बताया कि साल 2019 में उसकी शादी रमण चावला निवासी चंडीगढ़ के साथ हुई थी, लेकिन उसका पति अपराधिक छवि का था और वे उसे गलत काम करने से रोकती थी। इसके चलते उसकी अपने पति से नहीं बनी और वे एक महिला बाद ही अपने घर जनकपुरी लौट आई। इसके बाद चेतना बवेजा ने मेरा और रमण चावला के बीच आपसी समझौता करवाया गया। जिसके बाद उसका कोर्ट से तलाक हो गया। इसके बाद चेतन बवेजा ने पीड़िता को चीमा चौक स्थित अपने आफिस में काम पर रख लिया। उक्त महिला मुताबिक चेतना बवेजा ने एक दिन उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली दवा मिला कर उसे बेहोश कर दिया और इसके बाद जबरन उससे रेप किया। जब होश आने पर उक्त महिला को शरीरिक संबंध का पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में करने को कही। जिस पर चेतना बेवजा ने कहा कि वे कुंवारा है और उसका पूरा ख्याल रखेगा और जल्द वे उससे शादी कर लेगा। जिसके बाद पीड़ित महिला शादी के झांसे में संबंध बनाती रही। महिला को एक दिन पता चला कि वे गर्भवती हाे गई और उसने इसकी जानकारी चेतन को दी व कहा कि वे जल्द उससे शादी कर ले। लेकिन उसने ये कहकर इंकार कर दिया कि वे पहले से शादी शुदा है और वे कहीं ओर जाकर शादी कर ले। जिसके बाद चेतन उक्त महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा और इसके डर से उक्त महिला ने जून 2022 में हैबोवाल चूहड़पुर निवासी आशीष भाटिया से शादी कर ली। लेकिन चार महीने बाद ही आशीष पीड़िता को उसकी बहन के घर छोड़ आया और दोबारा लेने नहीं आया। बाद में आशीष ने तालाक के लिए कोर्ट में केस कर दिया। वहीं इसके बाद चेतन बवेजा के दोस्त जतिंदर गाेरिया व पंकज गल्होत्रा को मेरी बहन के घर भेजा और वे उसे व उसके अन्य पारिवारिक सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद वे उसका जबरन गर्भपात करवाने को उसे ग्रेवाल अस्पताल गिल रोड ले गए, जहां से उसकी बड़ी बहन उसे ले आई। बाद में उसने  अगस्त 2023 में रमण अस्पताल में लड़के को जन्म दिया।पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर मुताबिक इसके बाद चेतन बवेजा उस पर बच्चे को पांच लाख रुपए में बेचने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दे दी तो चार दिन बाद ऋषि बंसल (पत्रकार हिंदी दैनिक जालंधर अखबार)  उसके घर आया और उसे एक लाख रुपए लेकर शिकायत वापिस लेने को कहने लगा और साथ साथ उसे व उसके परिवारिक सदस्यों को जान से मारने की धमकियां देने लगा। इस पूरे मामले की इंक्वायरी एएसआई कुलवंत सिंह की ओर से की जा रही है। 

------------

कारोबारियों को भी मिलेगी बड़ी राहत

चेतन बवेजा पर रेप का मामला दर्ज होने के बाद कारोबारियों को भी बड़ी राहत मिल जाएगी। असल में चेतना बवेजा भले ही कापी राइट एक्ट के डी माल बनाने वाली कंपनियों पर छापमारी करता था, लेकिन इसके चलते लुधियाना में बहुत से कारोबारी उसकी गिरफत में आ चुके थे। मार्केट में ये चर्चा जोरों पर है कि चेतन बवेजा की छवि कापी राइट माफिया सी बन गई थी और बहुत से कारोबारी उसे हर महीने बड़ी बगार भी भरते थे, जो लाखों में बताई जाती है।

उधर, चेतन बवेजा का कहना है कि महिला और उसके दो साथी उससे 25 लाख रुपए की फिरौती मांगते हैं। उसने इस संबंध में लुधियाना पुलिस कमिश्नर और थाना डिवीजन नंबर 7 को भी शिकायत भी दी हुई है। मुझे राजनीतिक रंजिश के चलते इस मामले में फंसाया जा रहा है। वें पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

Rape-case-filed-against-chetan-baweja-kept-having-physical-relations-with-her-on-the-pretext-of-marriage



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026