केंद्र सरकार की ओर से लंबे समय से पेट्रोल पंप मालिकों की कमीशन न बढ़ने के विरोध में आज सुबह से बंद रखे गए पेट्रोल पंप शाम करीब 4:30 बजे के बाद खोल दिए गए है। जानकारी मुताबिक ऑयल कंपनीज की ओर से सोमवार को पेट्रोल पंप मालिकों के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग रख ली गई है और उनके इस आश्वासन के बाद यह पेट्रोल पंप खोल दिए गए। बताया जाता है कि इस पूरे मामले में लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी का भी अहम योगदान रहा और उनकी ओर से भी चंडीगढ़ में कई ऑयल कंपनी के साथ बातचीत की गई। इसके बाद इन कंपनी की ओर से पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बातचीत करने का रास्ता खुल पाया। गौर हो कि आज सुबह से लुधियाना के तहत आने वाले करीब 407 पेट्रोल पंप बंद रखे गए थे, जिसके चलते आम पब्लिक को पेट्रोल डीजल भरवाने में खूब दिक्कत पेश आई। जिसे देखते हुए लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी की ओर से चंडीगढ़ में पेट्रोल कंपनीज के साथ बातचीत की गई। जिसके बाद उनकी ओर से दिए गए आश्वासन के के बाद आम पब्लिक के लिए रविवार दोपहर बाद पेट्रोल पंप खोल दिए गए। बड़ी बात है कि लुधियाना में पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की ओर से कमिश्नर ना बढ़ाए जाने के विरोध में हर रविवार को वीकली ऑफ रख दिया गया है और इस दिन पेट्रोल पंप बंद करने का ऐलान किया गया है।
After-assurance-from-petrol-companies-petrol-pumps-were-opened-in-ludhiana-meeting-will-be-held-in-chandigarh-tomorrow