September 10, 2026 03:31:42
सिंधी बेकर्स पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का मोगा में एन्काउंटर, मोगा पुलिस ने की कार्रवाई, एक के पै

सिंधी बेकर्स पर फायरिंग करने वाले बदमाशों का मोगा में एन्काउंटर, मोगा पुलिस ने की कार्रवाई, एक के पैर में लगी गोली

Aug29,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। राजगुरू नगर मार्केट में मौजूद सिंधी बेकर्स के मालिक नवीन पर गोलियां चलाने वाले दो गैंगस्टरों का मोगा पुलिस ने देर रात एनकाउंटर कर डाला। इस दौरान एक बदमाश की दाएं पैर पर गोली लगी है। एक लुटेरा चोट लगने से जख्मी है। दोनों गैंगस्टरों को देर रात मोगा स्थित एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले में लुधियाना पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। जबकि वारदात के बाद आरोपी आसानी से लुधियाना जिला छोड़कर चले गए। मुल्लापुर व जगराओं में भी उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। जबकि मोगा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें पकड़ लिया। गैंगस्टरों की पहचान जगमीत सिंह उर्फ मीता निवासी आरा बहोना चौक के रूप में हुई है। पुलिस को बदमाश से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजिन सहित मिला। पिस्टल के चैबर में एक जिंदा रोंद भी बरामद हुआ। दूसरे लुटेरे का नाम विकास कुमार उर्फ कासा निवासी पहाड़ा सिंह चौक के रूप में हुई है।

सूत्रों मुताबिक, पता चला है कि करीब 1 सप्ताह पहले सराभा नगर इलाके में एआरआई की कोठी के बाहर इन्हीं दोनों बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। उस समय बदमाश बलीनों कार पर सवार होकर आए थे। घटना की सीसीटीवी फूटेज भी सामने आई थी। थाना सराभा नगर की पुलिस बदमाशों को लोकेट करने में जुटी हुई थी। जानकारी मुताबिक थाना सिटी मोगा के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित दिल्ली कालोनी में गश्त कर रहे थे। सड़क पर एक्टिवा सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेट कर आते दिखे। पुलिस ने शक के आधार पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लुटेरों ने एक्टिवा भगाने की कोशिश की लेकिन स्कूटी स्लिप कर गई। गिरने के बाद अंधेरे का फायदा उठा कर लुटेरे भागने लगे। गैंगस्टरों ने पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की दाईं लात पर गोली लगी जबकि दूसरा स्कूटी गिरने के कारण चोटिल हो गया।

Encounter-of-miscreants-who-opened-fire-on-sindhi-bakers-in-moga-moga-took-action-one-shot-in-the-leg



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026