September 11, 2026 08:23:07
पंजाब में दाऊद इब्राहिम के फोन कनेक्शन का खुलासा करने वाले हैकर को 6 महीने बनाया बंधक, बैंक खातों से

पंजाब में दाऊद इब्राहिम के फोन कनेक्शन का खुलासा करने वाले हैकर को 6 महीने बनाया बंधक, बैंक खातों से अवैध तरीके से निकालते थे पैसे, पुलिस ने कराया रिहा

Sep25,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। महाराष्ट्र के चर्चित हैकर मनीष भंगाले, जिन्होंने 2016 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और महाराष्ट्र के तत्कालीन मंत्री एकनाथ खडसे के फोन कनेक्शन का खुलासा किया था, को चंडीगढ़ पुलिस ने छह महीने के बाद सुरक्षित रिहा कराया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, रणजीत सिंह और रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष को डाटा कोडिंग के काम के बहाने पंजाब बुलाकर बंधक बनाया गया था। आरोपी मनीष पर बड़ी कंपनियों और एनजीओ के खातों से पैसे निकालने का दबाव बना रहे थे। मनीष ने इस अवैध कार्य से मना किया तो उसे मारपीट कर करंट तक लगाया गया। हाल ही में उसे नयागांव के एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया था। सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास गश्त के दौरान सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दिल्ली नंबर की एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोका। पूछताछ के दौरान कार में बैठा व्यक्ति "बचाओ-बचाओ" चिल्लाने लगा, जिसने बाद में खुद को हैकर मनीष भंगाले के रूप में पहचाना। उसने पुलिस को बताया कि कार में सवार रणजीत सिंह और रवि ने उसे बंधक बना रखा था और जबरदस्ती उससे धोखाधड़ी कराने की कोशिश कर रहे थे।

यूट्यूब से मिली जानकारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी रणजीत सिंह ने यूट्यूब पर मनीष का नाम देखा और डाटा कोडिंग का काम दिलाने का बहाना बनाकर उसे पंजाब बुलाया। वहां से उसे करोड़ों रुपए वाले खातों से पैसे निकालने का टारगेट दिया गया। मनीष के इनकार करने पर उसे शारीरिक यातनाएं दी गईं और करंट तक लगाया गया।

मनीष का खुलासा: शाहरुख खान के बेटे की चैट मॉडिफाई करने का मिला था ऑफर

मनीष भंगाले ने एक और खुलासा किया कि उसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की चैट मॉडिफाई करने और पूजा ददलानी की कॉल डिटेल निकालने का पांच लाख रुपए का ऑफर दिया गया था। यह ऑफर आलोक जैन और शैलेष चौधरी की तरफ से आया था। इसके अलावा, उसे प्रभाकर के नाम से एक डमी सिम कार्ड निकालने के लिए भी कहा गया था।

अपहरणकर्ताओं ने बनाया करोड़ों की ठगी का प्लान

मनीष ने बताया कि आरोपी रणजीत सिंह उसे करोड़ों रुपए जमा वाले खातों की जानकारी देकर उन खातों से पैसे निकालने के लिए मजबूर कर रहे थे। वह उसे अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखते और उसके माता-पिता से संपर्क करने की इजाजत भी नहीं देते थे। मनीष के माता-पिता ने महाराष्ट्र में उसके अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

In-punjab-the-hacker-who-revealed-the-phone-connections-of-dawood-ibrahim-was-taken-hostage-for-6-months-used-to-withdraw-money-illegally-from-bank-accounts-police-released-him



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं