September 10, 2026 23:45:56
सांसद अरोड़ा ने दुबई में कांसुलेट की मदद से एक पंजाबी को बचाया

सांसद अरोड़ा ने दुबई में कांसुलेट की मदद से एक पंजाबी को बचाया

Jul22,2024 | Desk | Ludhiana

लुधियाना से सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने दुबई में भारत के कांसुलेट जनरल के कार्यालय की मदद से वहां से एक पंजाबी को बचाने में सफलता हासिल की है।  सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए अरोड़ा ने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने उन्हें पटियाला के घुमन कॉलोनी निवासी नवदीप सिंह के बारे में अवगत कराया था। अरोड़ा को बताया गया कि नवदीप सिंह गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिसके चलते वह दुबई के मेडोर अस्पताल में इलाज करा रहा था। नवदीप सिंह के पास अस्पताल का भारी भरकम बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। 

इसके अलावा, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने अरोड़ा को बताया कि नवदीप सिंह ने अस्पताल का बिल चुकाने के लिए तत्काल वित्तीय सहायता मांगी थी और उसे भारत वापस भेजने के लिए मदद मांगी थी। इस पर अरोड़ा ने मानवीय आधार पर पंजाबी को बचाने के लिए दुबई में भारत के कांसुलेट जनरल के समक्ष यह मामला उठाया। 11 जुलाई को अरोड़ा ने दुबई में भारत के कांसुलेट जनरल को पत्र लिखकर सुझाव दिया कि कृपया अस्पताल के साथ 50000 यूनाइटेड अरब दिरहम (एईडी) की राशि का निपटारा करवा लें और उनका इलाज करवा दिया जाएगा। इसके अलावा अरोड़ा ने यह भी लिखा कि अगर नवदीप सिंह को जरूरत पड़ी तो भारत के लिए उनकी वापसी की टिकट का भी इंतजाम करवा दिया जाएगा। 

अरोड़ा के संदेश के जवाब में सीजीआई दुबई की वाइस कॉन्सुल आराधना यादव ने 12 जुलाई को लिखा कि "हमने अस्पताल प्रबंधन से बात की है और वे कुल बिल में 80 हजार एईडी की छूट देने को तैयार हैं।" अरोड़ा ने कहा कि वे तत्काल प्रतिक्रिया के लिए सीजीआई दुबई के आभारी हैं। आखिरकार अरोड़ा ने दुबई में अपने दोस्त से पैसे का इंतजाम करवाया और अस्पताल का बिल चुकाया गया। नवदीप सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे दुबई में हैं। उनके अनुसार वे जल्द ही भारत लौट आएंगे। नवदीप सिंह गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें 27 जून को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Mp-Arora-With-Help-Of-Consulate-In-Dubai-Rescues-A-Punjabi

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं