September 10, 2026 05:49:11
दीपक बिल्डर के आईपीओ को सेबी ने दी मंजूरी, ओएफएस के जरिए कंपनी बेचेगी 24 लाख शेयर

दीपक बिल्डर के आईपीओ को सेबी ने दी मंजूरी, ओएफएस के जरिए कंपनी बेचेगी 24 लाख शेयर

Aug6,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया की ओर से लाए जाने वाले आईपीओ (IPO) को सेबी ने मंजूरी दे दी हैं। कंपनी इस आईपीओ में 24 लाख शेयर ओपन फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेगी। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) इक्विटी शेयरों के 1.2 करोड़ नए निर्गम और प्रमोटर्स दीपक कुमार सिंघल और सुनीता सिंघल द्वारा 24 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। आपको बता दें कि कंपनी बीते अप्रैल महीने में इस आईपीओ के लिए अपना ड्राफट सेबी के पास लगाया था। दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया एक एकीकृत इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी है, जो प्रशासनिक और संस्थागत इमारतों, अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों, औद्योगिक इमारतों, ऐतिहासिक स्मारक परिसर, स्टेडियम और खेल परिसर और आवासीय परिसर के निष्पादन और निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। इसने फ्लाईओवर, एप्रोच रोड, रेल अंडर ब्रिज, रेल ओवर ब्रिज और रेलवे के विकास और पुनर्विकास जैसे विशेष संरचनात्मक कार्यों को करने में विविधता लाई है।

Sebi-Approves-Deepak-Builder-Ipo-The-Company-Will-Sell-24-Lakh-Shares-Through-Ofs

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026