केंद्र सरकार की ओर से कमीशन न बढ़ाने के विरोध में लुधियाना में पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन (PPDA) ने अब 25 अगस्त से हर रविवार साप्ताहिक छुट्टी (वीकली आफ) करने का एलान कर दिया है। 18 अगस्त से ये फैसला लागू किया जा रहा है। हालांकि बीते रविवार को भी पैट्रोल पंप खुलेंगे या नहीं, इसको लेकर संशय था। कुछ पंप मालिक बंद करने के समर्थन में थे और कुछ ने बीते रविवार सुबह में ही पंप खोल लिए थे। अब भी ये साप्ताहिक अवकाश केवल लुधियाना व जिले के कुछ हिस्से में ही देखा जाएगा लुधियाना पैट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन का कहा है कि अपने खर्चों को कम करने के लिए प्रत्येक रविवार का दिन पेट्रोल पंप बंद रखने के लिए चुना गया है। केंद्र सरकार उनकी कमीशन पिछले 8 साल से नहीं बढ़ा रही, इस कारण अब एसोसिएशन संघर्ष करेगी। इस समय 2 प्रतिशत कमीशन मिल रही है जबकि 5 प्रतिशत कमीशन की मांग है। 25 अगस्त से पूरे पंजाब में हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद होगे।
पिछले 8 साल से नहीं बढ़ी कमीशन
जानकारी देते हुए प्रधान रणजीत सिंह गांधी ने कहा कि समस्त कारोबारी में लोगों की कमीशन बढ़ती है, लेकिन पिछले 8 साल से पेट्रोल पंप मालिकों की कमीशन नहीं बढ़ाई गई। आज 80 रुपए वाली वस्तु 120 रुपए तक पहुंच गई है, लेकिन सरकार तेल विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाने पर चुप्पी साध लेती है। अभी फिलहाल खन्ना से लेकर फिल्लोर तक के पेट्रोल पंप रविवार को बंद होगे। कई शहरों से पेट्रोल पंप बंद रखने का समर्थन पत्र भी आ रहे है। पिछले 5 महीने पहले भी पेट्रोल पंप मालिकों ने तेल न खरीद कर हड़ताल की थी। उस समय केंद्र सरकार ने भरोसा दिया था कि चुनाव के बाद उनका कमीशन बढ़ाया जाएगा, लेकिन अब सरकार फिर से उन्हें नजर अंदाज कर रही है।
Petrol-Pump-Dealers-Association-Announced-That-Petrol-Pumps-Will-Remain-Closed-Every-Sunday-From-August-25