September 10, 2026 05:18:30
जीएसटी ने वीएच इंडस्ट्रीज के शोरुम व फैक्ट्री पर की छापामारी, कईं अन्य कंपनियों भी राड़ार पर

जीएसटी ने वीएच इंडस्ट्रीज के शोरुम व फैक्ट्री पर की छापामारी, कईं अन्य कंपनियों भी राड़ार पर

- अंडर बिलिंग के जरिए जीएसटी चोरी करने का शक

- जीएसटी डिपार्टमेंट कर सकता है बड़ा खुलासा

Sep3,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

जीएसटी डिपार्टमेंट की ओर से वीएच इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड के मेन्यूफैक्चरिंग यूनिट व मौजपुर बाजार बागवाली गली स्थित शोरुम में जीएसटी चोरी को लेकर बड़ी छापामारी की। इस छापामारी में उक्त कंपनी के कंप्यूटर सहित कईं अन्य अहम दस्तावेज जीएसटी डिपार्टमेंट ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। बताया जाता है कि जीएसटी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर इंवेस्टीगेशन पंजाब जसकरण बराड़ के दिशा निर्देशों पर ये छापमारी की गई और इस टीम की अगुवाई अस्सिटेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स (एसीएसटी) मनमोहन सिंह की ओर से की गई। मनमोहन सिंह की टीम में स्टेट टैक्स आफिसर नीरज कुमार व भोगल मौजूद रहे। पीआई इंडस्ट्रीज का लेडीज सूट कुर्ती व लेडीज गारमेंट बनाने में अच्छा खासा नाम हैं। कंपनी में कुल चार डायरेक्टर बताए जाते हैं। जिनमें विशाल चुघ, सागर चुघ, शशि, कपिल देव के नाम शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि ये कंपनी अंडर बिलिंग के जरिए जीएसटी की बड़ी चोरी को अंजाम दे रही थी। इतना ही नहीं इस छापमारी के बाद उक्त कंपनी से जुडे़ सप्लायर और बडे़ खरीददार भी जीएसटी डिपार्टमेंट के राडार पर बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस जांच के बाद जीएसटी डिपार्टमेंट बडे़ खुलासे कर सकती है। ये कंपनी पंजाब के अलावा यूपी, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और हिमाचल में बड़े स्तर पर माल की सप्लाई करती है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसीएसटी मनमोहन सिंह ने बताया कि कंपनी पर ये छापामारी सेक्शन 67 जीएसटी एक्ट 2017 के तहत की गई है।  इस पूरे मामले की जांच जारी है और जीएसटी की चोरी इस पूरी जांच में संभव है। कंपनी का बागवाली गली में ही रजिस्टर्ड आफिस है।

Gst-Raids-Vh-Industries-Showroom-And-Factory-Many-Other-Companies-Also-On-The-Radar

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026