लुधियाना। गांव संगोवाल में एक ज्वेलरी की दुकान पर दो युवक ग्राहक बनकर आए और गहने चोरी कर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद जब ज्वेलर ने गहने चैक किए तो उसे चोरी का पता चला। मालिक अनुसार चोर करीब दो लाख रुपए के गहने चोरी करके ले गए हैं। थाना सदर की पुलिस ने जगदीश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक जगदीश कुमार अपनी पत्नी ज्योति रानी के साथ दुकान पर मौजूद थे। करीब एक बजे एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और गहने दिखाने की बात कही। इसी दौरान उसका दूसरा साथी बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर दुकान से कुछ दूरी पर खड़ा रहा। कुछ देर बाद पहले युवक ने अपने साथी को भी दुकान के अंदर बुला लिया। दोनों करीब 10 मिनट तक अलग-अलग गहने देखते रहे और खरीदारी का दिखावा करते रहे। इसके बाद दोनों बिना कोई सामान खरीदे दुकान से बाहर निकले और मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने गहनों का वजन और स्टॉक मिलाया। जांच करने पर पता चला कि करीब दो लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने गायब हैं। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें दोनों आरोपी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
Jewelry-Stolen-From-A-Shop-In-Ludhiana-Two-Miscreants-Posing-As-Customers-Distracted-The-Staff-And-Fled-With-Jewelry-Worth-Two-Lakh-Rupees