September 15, 2026 04:36:12
पंजाब के गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, बेटे के सिर पर पिस्टल तान बैग उठाया; पंजाब से डिलीव

पंजाब के गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, बेटे के सिर पर पिस्टल तान बैग उठाया; पंजाब से डिलीवरी देने जाते समय हुई वारदात

Jul31,2026 | Enews Team | Haryana

हरियाणा। हरियाणा के यमुनानगर में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े 3 करोड़ रुपए का सोना लूट लिया। व्यापारी पंजाब के अमृतसर से यमुनानगर में ज्वेलर्स को 2 किलो सोने के रॉ-मेटिरियल डिलीवर करने आ रहे थे। भंभोली एरिया में बाइक पर आए बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी रुकवा बेटे के सिर पर पिस्टल लगा दी। व्यापारी ने जैसे ही विरोध किया, बदमाशों ने उसके पेट में चाकू मारकर गाड़ी में रखा बैग उठा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस, CIA-1 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायल व्यापारी जयपाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पूरे एरिया की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अमृतसर निवासी गोल्ड कारोबारी जयपाल सिंह अपने बेटे इंद्रवीर के साथ शुक्रवार को यमुनानगर और जगाधरी के ज्वेलर्स को सोने की सप्लाई देने आते रहे थे। सबसे पहले उन्हें महलावाली में गोल्ड मेटीरियल सप्लाई करना था। जैसे ही वे पंचकूला-सहारनपुर हाईवे से खुंडेवाला-महलावाली की ओर खेतों के रास्ते पर पहुंचे, यहां बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। जयपाल के अनुसार, दोनों बदमाश बाइक पर आए थे। चेहरे पर कपड़ा ढका हुआ था। उनके एक हाथ में पिस्टल थी, जबकि दूसरे के हाथ में चाकू भी था। बदमाशों ने आते ही कहा, जो भी सामान है निकाल दो।

विरोध किया तो पेट में मारा चाकू, बेटे के सिर पर तान दी पिस्टल

जयपाल सिंह ने बताया कि बदमाशों ने बेटे इंद्रवीर के सिर पर पिस्टल रख दी। इसके बाद गाड़ी से बैग उठाने लगे। मैंने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने मेरे पेट में चाकू मार दिया। एक के बाद एक कई वार किए। मुझे देखते ही बेटा घबरा गया और बदमाशों को बैग दे दिया। जयपाल सिंह ने आगे बताया- बैग में करीब 2 किलो सोने का रॉ-मेटिरियल रखा था। इस मटेरियल से ही सोने की ज्वेलरी बनाई जाती है। बदमाश सोना लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद बेटे ने तुरंत डायल- 112 को इसकी सूचना दी।

घायल को अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने की नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलते ही थाना छप्पर पुलिस, सीआईए-1 और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल जयपाल सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है। जिले के प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही जगाधरी और यमुनानगर के कई सर्राफा व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों का कहना है कि जयपाल सिंह लंबे समय से पंजाब से सोने की सप्लाई लेकर आते हैं।

Gold-Worth-3-Crore-Looted-From-A-Punjab-Based-Gold-Trader-The-Bag-Was-Snatched-After-A-Pistol-Was-Pointed-At-His-Sons-Head-The-Incident-Occurred-While-They-Were-En-Route-To-Make-A-Delivery-From-Punjab



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं