October 12, 2026 12:12:02
फैक्ट्री में काम करती महिला की गर्दन धड़ से अलग, परिवार पर कर्ज, 3 महीने पहले लगी नौकरी

फैक्ट्री में काम करती महिला की गर्दन धड़ से अलग, परिवार पर कर्ज, 3 महीने पहले लगी नौकरी

Aug27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर के थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नूरपुर में फैक्ट्री में काम के दौरान मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला चपेट आ गई। हादसे में महिला की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मियों के अनुसार महिला मशीन पर काम कर रही थी। इस दौरान महिला का दुपट्टा मशीन में फंस गया और दुपट्टे के साथ महिला की गर्दन खींच गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया। मृतका की पहचान 54 वर्षीय अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। अर्चना के 3 बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की की दिल्ली में शादी हुई है। दो लड़कों में 1 फैक्टरी में काम करता है। पति दुर्गानंद दास ने बताया कि पत्नी महिंद्रा इंटरप्राइज में करती थी। परिवार पर कर्ज था इसलिए 3 महीने पहले ही उसे नौकरी पर लगवाया था।
पति का रो-रोकर बुरा हाल
पति का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। पति ने आरोप लगाए है कि फैक्ट्री में बिना सेफ्टी के पत्नी सहित अन्य कर्मी काम कर रहे थे। पत्नी 3 माह से काम कर रही थी। पति ने कहा कि मौत के बाद अब फैक्ट्री मालिक समझौता करने दबाव बना रहे हैं। इस दौरान उन्हें कहा गया है कि अगर आप समझौता नहीं करते तो FIR दर्ज की जाएगी। फैक्टरी में 20 से 25 कर्मी काम करते हैं। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई गई।

तुरंत मशीन बंद कर गर्दन को बाहर निकाला गया
महिला की गर्दन टूटने के बाद तुरंत कर्मचारियों ने मशीन को बंद किया और पुर्जों को खोलकर गर्दन को निकाला गया। घटना के बाद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद फैक्ट्री स्टाफ ने घटना संबंधी पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां ASI भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Factory-Worker-Decapitated-Family-In-Debt-Job-Started-Just-Three-Months-Ago

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं