फिल्डगंज में युवक ने किया सुसाइड, ठेकेदार पर पेमेंट के लिए जलील करने के आरोप
Sep16,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना फील्डगंज इलाके में एक युवक ने ठेकेदार की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया। युवक ने अपने ही कमरे में पंखे की कुंडी से चुन्नी बांधकर फंदा लगाया। परिजनों का आरोप है कि मजदूरी के महज 4-5 हजार रुपए के लिए ठेकेदार उसे रोज भिखारी की तरह जलील कर रहा था। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक चिराग (22) के परिजनों और मोहल्ले वालों से पूछताछ में सामने आया है कि ठेकेदार ने युवक की पेमेंट रोक रखी थी। वह पेंट का काम करता था। ठेकेदार उसे पैसों के लिए तरह तरसा रहा था। वह रोज उसे सबके सामने जलील करता था। सुसाइड से ठीक पहले पैसों को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और लड़ाई भी हुई थी। मृतक के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। उसकी विधवा मां की दूसरी जगह शादी हो चुकी है। वह घर का इकलौता सहारा था। वह अपने चाचा और बाकी जॉइंट फैमिली के साथ ही रहता था। उसकी मौत के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा ने बताया कि उन्होंने इस पूरे विवाद और आत्महत्या के मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से साफ गुहार लगाई है कि युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने और जलील करने वाले ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Youth-Commits-Suicide-In-Fieldganj-Contractor-Accused-Of-Humiliating-Him-Over-Payment