ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना होटल इंपीरियल ब्लू में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला, सुबह दरवाजा खोला तो पता चला
Sep21,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना में सोमवार को पखोवाल रोड के होटल इम्पीरियल ब्लू में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला है। वह पक्खोवाल स्थित होटल की 5वीं मंजिल पर कमरा नंबर 508 में रुका हुआ था।व ह एक दिन पहले ही होटल में ठहरने के लिए आया था। सोमवार को जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ ने मास्टर की से कमरा खोला। अंदर प्रॉपर्टी डीलर का शव पड़ा मिला। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य भी होटल पहुंचे। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Breaking-News-Property-Dealer-S-Body-Found-At-Ludhianas-Hotel-Imperial-Blue-Discovery-Made-When-The-Door-Was-Opened-In-The-Morning