September 23, 2026 00:51:34
नवांशहर पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस:बोले- सरकारी में निजी स्कूलों के बराबर सुविधाएं; स्टूडेंट्स

नवांशहर पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस:बोले- सरकारी में निजी स्कूलों के बराबर सुविधाएं; स्टूडेंट्स के लिए तैयार होगी परिवहन नीति

Jul20,2023 | Enews Team | Nava Shehar

नवांशहर। वीरवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस नवांशहर पहुंचे। जहां उन्होंने कई स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तरह शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पिछले सवा साल में सरकारी स्कूलों के अंदर बहुत सारे शानदार काम हुए हैं, जिसका परिणाम आज हम देख रहे हैं। स्कूलों में दाखिला भी बढ़ा है और नतीजे भी बेहतर हुए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवांशहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों से वादा किया था कि सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के समान या उनके बराबर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। राज्य के कई स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर लगातार काम चल रहा है। 72 प्रिंसिपलों का बैच सिंगापुर होगा रवाना निकट भविष्य में हमें स्कूलों में होने वाले कार्यों से संबंधित उद्घाटन देखने को मिलेंगे। बच्चों को भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। पिछले दिनों स्कूल ऑफ एमिनेंस के 30 बच्चों को श्री हरिकोटा में ऐतिहासिक चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग दिखाई गई, जिसे लेकर छात्रों में काफी उत्साह था। पहले स्कूल प्रिंसिपलों के दो बैच सिंगापुर भेजे गए थे और अब 22 जुलाई को 72 प्रिंसिपलों के दो और बैच मुख्यमंत्री द्वारा रवाना किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों के स्कूलों का दौरा कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की जा रही है। स्कूल प्रमुखों से बात कर और सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विशेष रूप से मेधावी बच्चों के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किए गए हैं।

Education-Minister-Harjot-Bains-Reached-Nawanshahr-Said-Facilities-Equal-To-Private-Schools-In-Government-Transport-Policy-Will-Be-Ready-For-Students



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं