September 24, 2026 00:32:41
बॉयफ्रेंड के लिए मां ने मार डाले 3 बच्चे, मिठाई में जहर दिया, फिर फूड पॉइजनिंग बताया; इंस्टाग्राम पर

बॉयफ्रेंड के लिए मां ने मार डाले 3 बच्चे, मिठाई में जहर दिया, फिर फूड पॉइजनिंग बताया; इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार

Sep22,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। संगरूर में रक्षाबंधन के दिन तीन बच्चों की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर तीनों बच्चों की हत्या की थी। शुरुआत में बच्चों की मां ने मौत की वजह फूड पॉइजनिंग बताई थी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गुपचुप तरीके से जांच शुरू की। तकनीकी जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले। जांच में सामने आया कि बच्चों की मौत हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी फरार है। 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भवानीगढ़ इलाके में तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में 6 वर्षीय जसनूर कौर, 5 वर्षीय अरमानदीप सिंह और ढाई वर्षीय रिहानदीप सिंह शामिल थे। बच्चों की मां लवप्रीत कौर ने शुरुआती बयानों में बताया कि बाजार से लाई गई मिठाई खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। उसने मौत की वजह फूड पॉइजनिंग बताई थी।

पुलिस को बयानों से हुआ शक
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान महिला के बयानों और घटनाक्रम में कुछ बातें पुलिस को संदिग्ध लगीं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चों की मौत फूड पॉइजनिंग से नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक, यह एक सोची-समझी हत्या थी। जांच में बच्चों की मां लवप्रीत कौर का हरजीत सिंह के साथ संबंध होने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, लवप्रीत कौर की हरजीत सिंह से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और उनके बीच संबंध बन गए। पुलिस का दावा है कि दोनों ने बच्चों को अपने रिश्ते में बाधा मानते हुए उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची।

मिठाई में मिलाया कीटनाशक
पुलिस के मुताबिक, लवप्रीत कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मिठाई में जहरीला खरपतवार नाशक यानी हर्बिसाइड मिलाया और बच्चों को खिला दिया। जहरीली मिठाई के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने मामले में लवप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसका प्रेमी हरजीत सिंह अभी फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं। मामले में हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

Mother-Kills-3-Children-For-Boyfriend-Poisoned-Their-Sweets-And-Then-Claimed-It-Was-Food-Poisoning-Romance-Had-Blossomed-On-Instagram



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं