September 24, 2026 00:32:51
फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर की दूसरी शादी, मायके वालों संग मिल लड़की गहने और कैश लेकर हुई फरार, मामला द

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर की दूसरी शादी, मायके वालों संग मिल लड़की गहने और कैश लेकर हुई फरार, मामला दर्ज

Sep22,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के गांव बीरमी में सोशल मीडिया के जरिए विदेश की पीआर का झांसा देकर पहले शादी रचाने और फिर ससुराल से नकदी और सोने के गहने समेट कर फरार होने वाली एक लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश हुआ है। इस लड़की ने न सिर्फ किसान परिवार को अपने जाल में फंसाया बल्कि यह उसकी तीसरी शादी थी। इस धोखे के बाद पीड़ित गांव बीरमी के गगनदीप सिंह ने पुलिस उच्चाधिकारियों को शिकायत दी। थाना पीएयू की पुलिस ने हरदीप कौर, उसके पिता नछत्तर सिंह, मां परमजीत कौर और भाई कमलजीत व इंदरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गगनदीप सिंह की दिसंबर, 2025 में फेसबुक पर हरदीप कौर से बातचीत शुरू हुई थी। बातों-बातों में लड़की ने बताया कि वह कनाडा में रहती है और उसके पास पीआर है। गगनदीप और उसके परिवार को झांसे में लेने के लिए शातिर लड़की ने कनाडा के पीआर कार्ड की कॉपी भी दिखाई और वादा किया कि शादी के बाद वह गगनदीप को भी पक्के तौर पर कनाडा ले जाएगी जोकि फर्जी थी। जिसके बाद शादी कर ली। गगनदीप करे परिवार ने आठ लाख का प्लॉट बेचकर पैसा शादी में लगाया। शादी के बाद हरदीप कौर सारे गहने और कैश लेकर भाग गई।

Friendship-Formed-On-Facebook-Led-To-A-Second-Marriage-The-Woman-Absconded-With-Jewelry-And-Cash-Aided-By-Her-Maternal-Family-Case-Registered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं