September 22, 2026 00:04:35
पार्षद गौरव भट्टी की मेहनत लाई रंग, 1408 करोड़ के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रस्ताव रद्द, एफएंडसीसी कमेट

पार्षद गौरव भट्टी की मेहनत लाई रंग, 1408 करोड़ के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रस्ताव रद्द, एफएंडसीसी कमेटी में लिया फैसला

Sep21,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में नगर निगम के प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के 1408 करोड़ के प्रस्ताव को लेकर पार्षद गौरव भट्‌टी द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन आखिरकार रंग लाया। शाम को करीब सात बजे मेयर हाउस में एफएंडसीसी कमेटी की बैठक हुई। जिसमें मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर, पार्षद गौरव भट्टी और पार्षद युवराज सिंह की और से सहमिति के बाद इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है। दरअसल, सोमवार दोपहर 2 बजे मेयर कैंप ऑफिस में फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की बैठक होनी थी। इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट और सड़कों की सफाई से जुड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा कर सहमति दी जानी थी। विरोध के चलते बैठक को टालकर शाम 7 बजे किया गया। कांग्रेस पार्षद गौरव भट्‌टी ने रविवार को ऐलान किया था कि वह सोमवार को नंगे पैर पैदल चलकर मेयर कैंप ऑफिस जाएंगे और प्रोजेक्ट का विरोध करेंगे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह LIG फ्लैट्स के पास स्थित अपने ऑफिस से पैदल निकले। उनके साथ कूड़ा कलेक्टर और सफाई कर्मचारी भी चल पड़े। तेज गर्मी के बीच करीब 5 घंटे पैदल चलने के बाद भट्‌टी करीब 3 बजे मेयर कैंप ऑफिस पहुंचे। यहां कांग्रेस के पूर्व पार्षद और अन्य नेता भी मौजूद थे। 

सड़क पर बैठ गए कर्मचारी, मेयर ने बाहर आकर की बात
प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारी और कूड़ा कलेक्टर मेयर कैंप ऑफिस के बाहर सड़क पर ही बैठ गए। उन्होंने मेयर और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे बाद मेयर इंदरजीत कौर खुद बाहर आईं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। मेयर ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि किसी कर्मचारी का रोजगार नहीं छीना जाएगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा कलेक्टरों को जबरदस्ती किसी निजी कंपनी के अधीन काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। मेयर ने बताया कि इस मुद्दे पर मंगलवार को चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय मंत्री के साथ बैठक तय है। उन्होंने कहा कि यूनियन के नेता या विपक्ष के पार्षद भी इस बैठक में शामिल होना चाहते हैं तो अपने नाम दे सकते हैं। मेयर के समझाने के बावजूद कर्मचारियों का धरना जारी रहा।

Councilor-Gaurav-Bhatti-s-Efforts-Bear-Fruit-1408-Crore-Solid-Waste-Management-Proposal-Scrapped-Decision-Taken-By-The-F-And-Cc-Committee



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं