September 24, 2026 04:21:17
गमाडा ऑफिस में ईडी की रेड, चीफ इंजीनियर का ऑफिस सी, अफसरों के मोबाइल जब्त कर पूछताछ; ₹150 करोड़ के घो

गमाडा ऑफिस में ईडी की रेड, चीफ इंजीनियर का ऑफिस सी, अफसरों के मोबाइल जब्त कर पूछताछ; ₹150 करोड़ के घोटाले से जुड़ा मामला

Sep22,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के मोहाली स्थित दफ्तर में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड की है। इस दौरान गमाडा के चीफ इंजीनियर का दफ्तर सील कर टीम जांच कर रही है। बताया गया है कि ईडी की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। चीफ इंजीनियर के अलावा, एस्टेट ऑफिसर और अतिरिक्त मुख्य प्रशासक को कमरे में बुलाकर बारी-बारी से पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमें 3 गाड़ियों में यहां पहुंची हैं। जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें कार्रवाई में शामिल हैं। फिलहाल, ईडी की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ईडी गमाडा में हुए करीब 150 करोड़ रुपए के चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) घोटाले और फीस चूक मामले में सनटेक सिटी (न्यू चंडीगढ़) समेत कई प्रोजेक्टों की जांच कर रही है। इन प्रोजेक्टों को लेकर पिछले समय में दो बिल्डरों के ठिकानों पर भी रेड हुई थी। माना जा रहा है कि यह सारी कार्रवाई उसी मामले से जुड़ी है।

कई अफसरों से हो चुकी पूछताछ
इस मामले में आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ से 18 अगस्त और 27 अगस्त को पूछताछ हुई थी। 18 अगस्त को उनसे करीब 8 से 9 घंटे तक पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई। वह टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की पूर्व निदेशक रह चुकी हैं।पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा भी 9 सितंबर 2026 को ईडी के जालंधर जोनल ऑफिस में पेश हुए थे। रिपोर्टों के मुताबिक, उनसे 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई थी। वह आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे।  मोहाली के एसएसपी को 10 सितंबर 2026 को ईडी ने समन जारी किया था। उनसे रिकॉर्ड और जांच से जुड़ी जानकारी मांगी गई थी।
---

Ed-Raids-Gmada-Office-Chief-Engineers-Office-Sealed-Officers-Mobile-Phones-Seized-And-Questioning-Underway-Case-Linked-To-A-150-Crore-Scam



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं