चंडीगढ़। पंजाब के स्कूलों का समय एक मार्च से बदल जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल पर यह आदेश लागू होंगे। विभाग के मुताबिक प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों का समय एक मार्च से सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। जबकि मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 2.50 तक रहेगा। राज्य में 19 हजार के करीब सरकारी स्कूल हैं। इनमें 30 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे है। वहीं, 10 हजार से अधिक निजी स्कूल है।
School-Timings-Changed-In-Punjab-Education-Department-Issued-Order-Schools-Will-Open-From-8-30-Am-From-March-1st