September 18, 2026 12:12:30
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लॉन्च, केजरीवाल बोले-अब कोई बीमारी से नहीं मरेगा, ₹10 लाख का म

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लॉन्च, केजरीवाल बोले-अब कोई बीमारी से नहीं मरेगा, ₹10 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा; 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा

Jan22,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के लोगों को आज से 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलेगा। मोहाली में CM भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की लॉन्चिंग की। सरकार का कहना है कि इस स्कीम में हर तरह का खर्च शामिल है। इसमें न कोई इनकम का चक्कर है और न ही एज लिमिट। पंजाब का आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए और पूरा परिवार स्कीम का लाभ उठा सकता है। इससे 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा हाेगा। सेहत बीमा स्कीम की लॉन्चिंग के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। जो पंजाब में हुआ है। यह शायद 1950 में हो जाना चाहिए था। आजादी के बाद 75 साल में कई सरकार आई, लेकिन किसी ने लोगों का ख्याल नहीं रखा। अगर पंजाब का उदाहरण लें। पंजाब में आतंकवाद था, फिर पंजाब में नशे का दौर आया। लेकिन कहते है हर चीज का टाइम आता है। पिछले चार साल से जो पंजाब में दौर चल रहा है। वह सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अब कोई भी पंजाबी बीमारी के चलते मरेगा नहीं। पंजाब सरकार द्वारा लाई गई स्कीम हर किसी के लिए है, हम कोई कांग्रेसी, अकाली नहीं देखते। सभी को इसका फायदा मिलेगा और सभी लोग सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज करा सकेंगे।

15 दिन में अस्पतालों को पेमेंट मिलेगी

सेहत योजना में क्रिटिकल केयर, कीमोथेरेपी, डिलीवरी और सभी तरह की सर्जरी शामिल की गई हैं। एडवांस सर्जरी को भी स्कीम में शामिल किया गया है। स्कीम के तहत अस्पताल जाने पर सभी तरह के टेस्ट, दवाइयों और सर्जरी का पूरा खर्च शामिल है। करीब 9000 सेंटर एनरोलमेंट सेंटर बनाए गए हैं। यूथ क्लब के मेंबर घर-घर जाकर पर्चियां देंगे। इसके बाद लोग अपने आधार और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जाएंगे। फोन पर ही उन्हें कार्ड बनने की जानकारी मिल जाएगी। स्कीम में अस्पताल अहम पार्टनर हैं। उन्हें पैकेज बढ़ाकर लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। स्कीम में शामिल अस्पतालों को 15 दिन के भीतर पेमेंट की जाएगी। अब तक 900 अस्पताल इम्पैनल हो चुके हैं।

Chief-Ministers-Health-Insurance-Scheme-Launched-In-Punjab-Kejriwal-Said-No-One-Will-Die-From-Illness-Now-Free-Treatment-Worth-10-Lakh-Will-Be-Available-3-Crore-Punjabis-Will-Benefit



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं