September 16, 2026 18:36:41
समाजसेवी चेतन बवेजा पर लगे कारोबारियों को ब्लैकमेल करने के आरोप, जिंदू - मुलाजिमों के साथ मिल कर रहा

समाजसेवी चेतन बवेजा पर लगे कारोबारियों को ब्लैकमेल करने के आरोप, जिंदू - मुलाजिमों के साथ मिल कर रहा फर्जी रेड, एडीसी से शिकायत

Sep16,2026 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

 लुधियाना के ब्रांडेंड कंपनियों के लीगल एडवाइजर कहे जाते समाजसेवी चेतन बवेजा पर गंभीर आरोप लगे हैं। समाजसेवी बलजिंदर सिंह जिंदू द्वारा उन पर ब्लैकमेलिंग और फर्जी कॉपी राइट रेड मारने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में वे डीसी से शिकायत करने पहुंचे थे। लेकिन डीसी के न मिलने पर उन्होंने एडीसी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। बलजिंदर जिंदू का आरोप है कि चेतन बवेजा के पास 2022 के बाद अधिकार नहीं है कि वे रेड कर सके। उसे किसी भी कंपनी ने अथॉरिटी नहीं दी। लेकिन फिर भी वे फर्जी रेड मारकर कारोबारियों को परेशान कर रहा है। चेतन बवेजा द्वारा पहले रेड की जाती है। फिर उक्त फैक्ट्री मालिक से सेटिंग करके भारी भरकम रकम ली जाती है। इस खेल में कई सरकारी अधिकारी भी मिले हुए हैं। जिंदू का आरोप है कि आज तक एक भी फैक्ट्री दिखाई जाए, जिस पर बवेजा ने रेड की और वे बंद हो गई हो। जिससे साफ जाहिर है कि यह सिर्फ ब्लैकमेलिंग का कारोबार चल रहा है।

स्कूटर पर चलने वाला बना करोड़पति
जिंदू का आरोप है कि किसी समय चेतन बवेजा स्कूटर पर चलता था। लेकिन आज करोड़पति बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दिनों बवेजा ने गणेश नगर की एक फैक्ट्री में रेड की। जबकि यह एरिया थाना डिवीजन नंबर दो का है। लेकिन रेड शिमलापुरी थाने की पुलिस ने की। मौके पर विधायक पहुंचे तो एसआई ने उन्हें कह दिया कि सीपी से फोन करवा दो, फिर मैं वापिस जाऊंगा। यानि कि विधायक की भी मुलाजिमों ने एक नहीं सुनी। जिंदू ने आरोप लगाया कि उक्त फैक्ट्री में आप नेता काका माछीवाड़ा पहुंचे। जिनकी सिर्फ चेतन बवेजा से बहस हुई थी। लेकिन पुलिस ने उस पर सरकारी ड्यूटी में बांधा का पर्चा दर्ज कर दिया। एक तो पर्चा दर्ज गलत हुआ, दूसरा आप सरकार में आप नेता पर ही फर्जी पर्चा कर दिया जा रहा है। वहीं इस मामले में उन्होंने जल्द बवेजा की प्रताड़ना से परेशान लोगों को सामने लाने की बात कही है। हालांकि मामले संबंधी चेतन बवेजा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

वहीं इस बारे में जब चेतना बवेजा से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से ये छापामारी मेरी ओर से सबमिट किए गए सभी दस्तावेज दाखिल करने के बाद की गई है और अगर उन्हें लग रहा है कि मेरे पास किसी कंपनी की कोई आथोरिटी ने ही है तो वे इस संबंधी कोर्ट में केस करें या मुझ पर लीगल एक्शन लें। इस तरह का बखेड़ा करने का कोई फायदा नहीं।  

Social-worker-chetan-baweja-accused-of-blackmailing-businessmen-allegedly-conducted-fake-raids-in-collusion-with-employees-complaint-lodged-with-the-adc



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं