September 18, 2026 13:07:29
Corona & H3n2 Cases Increased: देश में 67 दिन बाद कोरोना के एक्टिव केस 3000 के पार, लुधियाना में भी

Corona & H3n2 Cases Increased: देश में 67 दिन बाद कोरोना के एक्टिव केस 3000 के पार, लुधियाना में भी तेजी से बढ़ रहा H3n2 Virus

लुधियाना में डॉक्टर्स को प्राइवेट व सरकारी ओपीडी में बड़ी मात्रा में आ रहे H3n2 के मामले

Mar11,2023 | Yashpal Sharma | Ludhiana

देश में एक बार फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या का ग्राफ बढ़ता दिखाएं दे रहा है। यह सब आकलन 60 दिन के बाद कोरोना के मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी से लगाया जा रहा है। कोरोना के साथ साथ H3N2 वायरस केस की बढ़ोतरी इस समस्या को और गंभीर बना रही है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र से 40 , तेलंगाना 27,गुजरात 24, तमिलनाडु से 16 नए कोरोना के केस रिपोर्ट किए गए है। हालांकि पंजाब सरकार अभी इन मामलों को लेकर अधिक गंभीर नहीं है। पंजाब में इस समय कोरोना की टेस्टिंग बेहद कम की जा रही है और H3N2 के मामले के मामले डॉक्टर्स की सरकारी व प्राइवेट ओपीडी में बड़ी मात्रा में सामने आ रहे हैं। जानकारी मुताबिक H3N2 के मामले लुधियाना के साथ-साथ कई अन्य शहरों में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके चलते ही लोगों में जुखाम खांसी और बुखार के लक्षण सामने आ रहे हैं। बदलते मौसम की वजह से आजकल कई लोगों को जुकाम, तेज बुखार और खांसी की शिकायत कर रहे है। जानकारी के मुताबिक जनवरी में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 707 पर पहुंच गया था। इसके बाद 10 मार्च तक देश में कुल 3294 कुल एक्टिव केस है। कोरोना के पिछले 24 घंटे में 117 केस बढ़े हैं। भारत में कुल 3294 एक्टिव मरीजों में से लगभग आधे 1466 मरीज केरल से हैं। उसके बाद कर्नाटक में दूसरे नंबर पर 454 और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र में 419 कुल कोरोना मरीज है। दिल्ली में कुल कोरोना मरीजों की संख्या इस समय 19 है। -- इन्फ्लूएंजा वायरस के लगभग 30-50 लाख मामले आते हैं सामने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक पूरी दुनिया में हर साल इस इन्फ्लूएंजा वायरस के लगभग 30-50 लाख मामले सामने आते हैं। इनमें से 2.9 से लेकर 6.5 लाख लोगों की मौत सांस की बीमारी की वजह से हो जाती है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि बीमारी को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, एच3एन2 अन्य दूसरे वायरस की तुलना में अधिक प्रभावी है। इस वायरस से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं।

Corona And H3n2 Cases Increased In India



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं