September 18, 2026 16:47:08
इस्कान मंदिर जनपथ इस्टेट में विश्व कैंसर केयर सहयोग से लगेगा कैंसर चैकअप कैंप

इस्कान मंदिर जनपथ इस्टेट में विश्व कैंसर केयर सहयोग से लगेगा कैंसर चैकअप कैंप

Aug3,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

कैंसर की बिमारी में तेजी से इजाफा हो रहा है और सही समय पर इसका पता चलने पर इलाज से इससे राहत पाई जा सकती है। लेकिन इसको लेकर जागरूकता और कैंसर की जांच न होने से स्थिति विकराल होती जा रही है। ऐसे में सिधवां कनाल स्थित  जनपथ एस्टेट के निवासियों की ओर से एक संयुक्त प्रयास कर विश्व कैंसर केयर के सहयोग से एक कैंप इस्कान मंदिर जनपथ एस्टेट सिधवां कैनाल रोड में 18 अगस्त दिन रविवार को एक कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके बारे में जानकारी देते हुए महिंदर गोयल, ध्रुव गुप्ता, देव गुप्ता, त्रिलोक ढींगरा एवं विपिन जैन ने बताया कि कैंसर चैकअप कैंप के साथ इस दौरान आंखो का कैंप भी आयोजित किया जाएगा। 18 अगस्त को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित इस कैंप में महिला और पुरुषों की कैंसर की शारीरिक जांच, महिलाओं के छाती के कैंसर जांच के लिए मैमोग्राफी टेस्ट, बच्चेदानी के कैंसर की जांच, मुंह के कैंसर, हड्डियों के टेस्ट, ब्लड कैंसर की जांच, शुगर और ब्लड प्रैशर टेस्ट, कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए सही जानकारी देने के साथ जरूरतमंदो को दवाईयां भी दी जाएगी। महिंदर गोयल ने बताया कि कैंसर का पता न होने के चलते कई लोग इसकी चपेट में आने से संघर्ष का जीवन व्यतीत करते है। ऐसे में जनपथ में रहने वाले सभी रेजीडेंट की ओर से समाज हित और जागरूकता के लिए इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे अन्य कैंप आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि समाज के हितों के लिए जागरूकता का काम किया जा सके।

Cancer-Checkup-Camp-Will-Be-Organized-In-Iskcon-Mandir-Janpath-Estate-With-The-Support-Of-World-Cancer-Care

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं