लुधियाना सिविल अस्पताल में लंबे समय तक बतौर ईएनटी डाक्टर सेवाएं देने वाले डा. प्रदीप कुमार अब लुधियाना के नए सिविल सर्जन होंगे। वे अब जसबीर सिंह औलख की जगह ये कार्यभार संभालेंगे। औलख अब चंडीगढ़ में सेहत व परिवार भलाई विभाग पंजाब में बतौर डिप्टी डायरेक्टर कार्यभार संभालेंगे। डा. प्रदीप इस समय मलेरकोटला में बतौर सिविल सर्जन कार्यरत थे और इससे पहले वे जगराओं के एसएमओ का कार्यभार भी संभाल चुके हैं।
Dr-Pradeep-Becomes-The-New-Civil-Surgeon-Of-Ludhiana-Jasbir-Singh-Aulakh-Transferred-To-Chandigarh