September 22, 2026 06:56:03
लुधियाना एफएंडसीसी कमेटी मेंबरों को लेकर हाईकोर्ट का फैसला, 11 सितंबर तक करवाने होंगे दो सदस्यों के

लुधियाना एफएंडसीसी कमेटी मेंबरों को लेकर हाईकोर्ट का फैसला, 11 सितंबर तक करवाने होंगे दो सदस्यों के चुनाव, होगी वीडियोग्राफी

Aug7,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना नगर निगम की एफएंडसीसी के दो सदस्यों की नियुक्ति को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का अहम फैसला आया है। याचिकाकर्ता व लुधियाना कांग्रेस के पार्षद गौरव भट्‌टी ने बताया कि कोर्ट ने नगर निगम कमिश्नर को 11 सितंबर तक एफएंडसीसी के मैंबर्स का चुनाव करने के आदेश दिए हैं। गौवर भट्‌टी ने बताया कि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि एफएंडसीसी मैंबर्स का चुनाव म्यूनिसिपल एक्ट के तहत नगर निगम हाउस की बैठक में करवाया जाए और पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी की जाए ताकि किसी तरह की धांधली न हो। गौरव भट्‌टी का कहना है कि कोर्ट ने यह अहम फैसला दिया है और अब पहली बार लुधियाना में एफएंडसीसी के मैंबर्स का चुनाव निगम हाउस की बैठक में वोटिंग के जरिए होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक पुत्रों की नियुक्ति के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई थी। नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो सदस्यों की नियुक्ति का अधिकार मेयर के पास नहीं है। यह खुलासा लोकल बॉडीज विभाग के डायरेक्टर की ओर से हाईकोर्ट में जमा कराए गए पत्र से हुआ है। यही नहीं, लुधियाना नगर निगम की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी से विधायक पुत्रों के इस्तीफे को लेकर भी नया खुलासा हुआ है।

High-Court-Ruling-Regarding-Ludhiana-F-cc-Committee-Members-Elections-For-Two-Members-Must-Be-Held-By-September-11-And-The-Process-Will-Be-Videographed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं