September 15, 2026 04:36:27
यूथ कांग्रेस की विवादित रील पर सियासी संग्राम:आतंकी हवारा के गाने पर बिट्टू बोले-'गांधी परिवार दे जव

यूथ कांग्रेस की विवादित रील पर सियासी संग्राम:आतंकी हवारा के गाने पर बिट्टू बोले-'गांधी परिवार दे जवाब'; कांग्रेस ने माना-'गलती से लगा ट्रैक'

Jul31,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। इंडियन यूथ कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर अपलोड की गई एक रील को लेकर पंजाब से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमा गई है। रील में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे और तिहाड़ जेल में सजा काट रहे आतंकी जगतार सिंह हवारा के नाम वाले गाने का इस्तेमाल किया गया था। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस की शीर्ष लीडरशिप पर तीखा हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने वीडियो का हवाला देते हुए बताया कि यूथ कांग्रेस के लाखों फॉलोअर्स वाले ऑफिशियल पेज पर राहुल गांधी के साथ एक विवादित रील अपलोड की गई, जिसके बैकग्राउंड म्यूजिक में आतंकी जगतार सिंह हवारा को ग्लोरीफाई (महिमामंडित) करने वाले बोल चल रहे थे।

बिट्टू ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस युवाओं को बम और गोलियों की भाषा सिखाने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता जसकरण सिंह काहलों ने इसे सोशल मीडिया टीम की 'अनजाने में हुई गलती' स्वीकार करते हुए रील को हटा दिया है।

रवनीत बिट्टू का तीखा हमला: "क्या छात्रों को देश विरोधी बनाने की साजिश है?"

रवनीत सिंह बिट्टू ने इस वीडियो को मीडिया के सामने जारी किया और गांधी परिवार को कटघरे में खड़ा किया। बिट्टू ने कहा कि संसद के अंदर और बाहर खुद को सबसे बड़ा देशभक्त बताने वाले राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अब जवाब दें। नीट और छात्र प्रदर्शन के नाम पर युवाओं को भड़काया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के आधिकारिक पेज से ऐसे व्यक्ति को ग्लोरीफाई किया जा रहा है जो देश को तोड़ने वाली ताकतों से जुड़ा है। क्या कांग्रेस युवाओं को बम-गोली और आतंकवाद के रास्ते पर धकेलना चाहती है?

Political-Row-Over-Controversial-Youth-Congress-Reel-Bittu-Demands-Response-From-Gandhi-Family-Over-Song-By-Terrorist-Hawara-Congress-Admits-Track-Was-Added-By-Mistake



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं