September 19, 2026 22:17:43
पंजाब में किसी भी धर्म में बेअदबी होने पर उम्रकैद वाला कानून बना, गवर्नर ने बिल पर साइन किए; जमानत न

पंजाब में किसी भी धर्म में बेअदबी होने पर उम्रकैद वाला कानून बना, गवर्नर ने बिल पर साइन किए; जमानत नहीं मिलेगी, मानसिक रोगी के गार्जियन को सजा का प्रावधान

Apr19,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में किसी भी धर्म में बेअदबी को लेकर अब सख्त कानून बन गया है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने इस बिल पर साइन कर दिए हैं, जिसके बाद यह कानून अब राज्य में लागू कर दिया जाएगा। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में कड़े प्रावधानों की मांग उठ रही थी। अब बिल को मंजूरी मिलने के बाद इसे कानूनी रूप मिल गया है। इसमें बेअदबी करने पर उम्रकैद तक सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही पुलिस बिना नोटिस दिए गिरफ्तार कर सकती है। साथ ही जमानत भी नहीं मिलेगी। इसके अलावा मानसिक रोगी के गार्जियन को सजा का प्रावधान है। इसे लागू करने के लिए सरकार अब गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी। सीएम भगवंत मान ने खुद यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने लिखा है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ विधानसभा में पारित किए गए बिल पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। अब यह बिल कानून बन गया है। मेरे जैसे एक छोटे से सेवक से यह सेवा लेने के लिए वाहेगुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने जागत ज्योत एसजीजीएस सत्कार संशोधन अधिनियम’ को मिली मंजूरी एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन बिना ठोस मंशा और कार्रवाई के कानूनों का महत्व कम हो जाता है। बरगाड़ी, बेहबल कलां और कोटकपूरा के दोषियों को कब जवाबदेह ठहराया जाएगा? कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

Gmada-Estate-Officers-Office-And-Government-Vehicle-Attached-Mohali-Lok-Adalat-Orders-Action-For-Not-Providing-Electricity-Water-And-Sewerage-Facilities



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं