करवा चौथ पर महिलाओं के लिए लुधियाना के हैबोवाल, दुर्गापुरी गली नंबर 16 में विशेष कथा पूजन का आयोजन इंद्रजीत कौर ग्रेवाल के निवास पर किया गया। इस अवसर पर पंडित कमल किशोर पराशर की ओर से महिलाओं को करवा चौथ की व्रत कथा सुनाई गई। विधि विधान पूरे करने के बाद महिलाओं की और से चाय पानी पी अपने व्रत के आधे पड़ाव को पूरा किया गया। इस अवसर पर रशमी, सुमन कपूर, दीपाली शर्मा, रचना, किरण पराशर मुस्कान शर्मा, राशि पराशर और गुड़िया मौजूद रही।
Karwachouth Vart Katha In Haibowal